{"_id":"5199b5b3326736f4a885d0e5d05b9484","slug":"teachers-agitation-for-pension-and-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन और पेंशन के लिए शिक्षकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन और पेंशन के लिए शिक्षकों का प्रदर्शन
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 14 Aug 2013 02:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम द्वारा संचालित स्कूलों के शिक्षकों को शिक्षा विभाग के माध्यम से वेतन भुगतान, पेंशन एवं अन्य सेवानिवृत्ति लाभ प्रदान दिए जाने की मांग को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई शिक्षक विधायक देवी दयाल शास्त्री ने की।
संगठन की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से शिक्षा विभाग को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश मंत्री डॉ.आरपी मिश्र, अमीनाबाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. जेपी मिश्र समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे।
विधानसभा के सामने भी प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के युवा प्रकोष्ठ द्वारा मंगलवार को विधान भवन के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया।
संगठन की ओर से तदर्थ शिक्षकों के विनियमितिकरण, एक अप्रैल 2005 से बाद नियुक्त शिक्षकों की जीपीएफ में कटौती की मांग उठाई गई। 31 अक्टूबर तक मांग न पूरी होने की स्थिति में संगठन की ओर से प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ सिंह, संयोजक आशीष सिंह, प्रवक्ता ओमप्रकाश त्रिपाठी, केके शर्मा समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।