फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teacher working on fake records dismissed

Lucknow News: जाली अभिलेखों पर नौकरी कर रही शिक्षिका बर्खास्त

Tue, 26 Aug 2025 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 26 Aug 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Teacher working on fake records dismissed
लखनऊ। जाली अंकपत्र लगाकर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेहटा में नौकरी करने वाली सहायक अध्यापक रोहिणी शर्मा के खिलाफ गुडंबा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अंजू मिश्रा ने यह केस दर्ज कराया है। आरोपी शिक्षिका के खिलाफ पहले से जांच चल रही थी। विभाग ने आरोपी शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन


एफआईआर के मुताबिक जिला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) के पत्र पर जांच शुरू की गई थी। मामले की जांच मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ ने की। जांच रिपोर्ट में बताया गया कि रोहिणी शर्मा का मदर सूची में कुल गुणांक 73.41 है। काउंसिलिंग के दौरान चयन का गुणांक 74.06 दर्शाया गया है। इससे स्पष्ट है कि शैक्षिक अभिलेख में अंकों को बढ़ाकर फर्जीवाड़ा किया गया है। कार्यालय शिक्षा निदेशक प्रयागराज की ओर से एक अगस्त को बताया गया कि रोहिणी शर्मा सुनवाई के दौरान कोई साक्ष्य नहीं प्रस्तुत कर पाईं।
विज्ञापन

आरोप है कि रोहिणी फर्जी अंकपत्र के आधार पर नियुक्त हुई हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि साक्ष्य संकलन कर विवेचना की जाएगी।

कोट े

शिक्षिका रोहिणी शर्मा के फर्जी अभिलेखों की शिकायत मिली थी। इस मामले में जब उच्च स्तर पर जांच की गई तो मामला सही पाया गया। जिसके बाद प्रिंसिपल की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed