फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teacher slaps B.Tech student for not paying fees

Lucknow News: फीस न जमा होने पर शिक्षक ने बीटेक छात्र को जड़े थप्पड़

Sun, 02 Feb 2025 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 02 Feb 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Teacher slaps B.Tech student for not paying fees
फीस न जमा होने पर शिक्षक ने बीटेक छात्र को जड़े थप्पड़
लखनऊ। सैरपुर में रामेश्वरम कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचे मदेयगंज के खदरा निवासी बीटेक छात्र आयुष दीक्षित को मैकेनिक्स के शिक्षक मृत्युंजय प्रताप सिंह ने फीस न जमा होने पर कई थप्पड़ जड़ दिए। मामले में बात करने कॉलेज गए छात्र के पिता व उनके साथी को मुख्य आरोपी व अन्य शिक्षकों ने बंधक बनाकर पीटा। सैरपुर पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी समेत कई शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


सुनील दीक्षित के मुताबिक 23 जनवरी को बेटा आयुष परीक्षा देने कॉलेज गया था। शिक्षक ने नो ड्यूज पर डायरेक्टर के हस्ताक्षर करवाने के बाद ही परीक्षा में बैठने की बात कही। बेटा निदेशक श्याम सुंदर राय से हस्ताक्षर कराकर दोबारा पहुंचा तो शिक्षक ने देरी होने के बात कहकर गाली दे दी। विरोध पर उसे दस थप्पड़ जड़ दिए। परीक्षा के बाद घर पहुंचकर बेटे ने आपबीती बताई।
विज्ञापन


सुनील के अनुसार, इलाज के बाद शुक्रवार को जब वह बेटे व अपने साथी के साथ बात करने कॉलेज गए। आरोप है कि मृत्युंजय ने आयुष के प्राइवेट पार्ट पर जोर से लात मार दी। विरोध पर आरोपी व अन्य शिक्षकों ने उन्हें व उनके साथी को भी पीट दिया। किसी तरह बचकर वह निदेशक से बात करने के लिए जाने लगे तो मृत्युंजय ने उन्हें व आयुष को बंधक बना लिया। उनके साथी को दूसरे कमरे में बंद कर दिया। किसी तरह उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। कुछ देर में पहुंची पुलिस ने तीनों को मुक्त कराया। सुनील का आरोप है कि उन्होंने बेटे की एडवांस फीस भरी थी। फिर भी उसे पीटा गया। थाना प्रभारी मनोज कुमार कोरी ने बताया है कि एफआईआर दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। वहीं, रामेश्वरम कॉलेज के रजिस्ट्रार के मुताबिक उन्हें घटना का संज्ञान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed