फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teacher scolded student

शिक्षक ने छात्र को डांटकर भगाया, नहर किनारे मिले कपड़े, खुदकुशी की आशंका

Fri, 09 Aug 2019 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Teacher scolded student
शिक्षक ने डांटकर छात्र को भगाया, नहर किनारे मिले कपड़े, खुदकुशी का शक
विज्ञापन

चिनहट के एक निजी स्कूल में शिक्षक की डांट के बाद 11वीं का छात्र आशुतोष यादव उर्फ सनी संदिग्ध हालात में लापता हो गया।
देर शाम तक आशुतोष घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की। कुछ पता न लगने पर वह स्कूल पहुंचे जहां डांट-फटकार की जानकारी मिली।
इस बीच आशुतोष की तलाश कर रहे परिवारीजनों को बृहस्पतिवार सुबह आनंदी वॉटर पार्क के पास इंदिरा नहर के किनारे उसके कपड़े पड़े मिल गए।
आशुतोष के नहर में कूदकर खुदकुशी करने की आशंका से रोना-पीटना मच गया। सूचना पाकर आई पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर खंगाली लेकिन छात्र का पता नहीं चला।
इंस्पेक्टर सचिन कुमार सिंह का कहना है कि शुक्रवार सुबह फिर से नहर में गोताखोर उतारे जाएंगे। अनौराकला गांव निवासी वीरेंद्र यादव का 18 वर्षीय बेटा आशुतोष मटियारी चौराहा स्थित डायमंड पब्लिक स्कूल में पढ़ता है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब आठ बजे वह स्कूल पहुंचा, जहां 11वीं की परीक्षा के लए फार्म भरवाए जा रहे थे। आशुतोष फार्म भरने पहुंचा तो शिक्षक ने उससे फोटो मांगी।
उसने फोटो न होने की बात कही तो शिक्षक ने उसे बुरी तरह से डांटकर भगा दिया। परिवारीजनों का कहना है कि आशुतोष घर आया था और फोटो लेकर स्कूल चला गया था।
इसके बाद से उसका कोई पता नहीं है। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजन परेशान हो गए।
उन्होंने आशुतोष के दोस्तों-परिचितों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। स्कूल में जाकर छानबीन की गई तो पता चला सुबह उसे शिक्षक ने काफी डांटा और क्लास से भगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलवालों ने यह भी बताया कि वह रोज देर से क्लास में आता था और क्लास में न किसी से मिलता-जुलता था और न ही बातचीत करता था।
आशुतोष का सुराग न मिलने पर परिवारीजनों ने चिनहट कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार सुबह आनंदी वॉटर पार्क के पास इंदिरा नहर के किनारे आशुतोष के कपड़े पड़े मिलने से अफरातफरी मच गई।

इंस्पेक्टर का कहना है कि बच्चे के कपड़े हैं, लेकिन स्कूल बैग नहीं है। आसपास के लोगों ने बताया कि कपड़े बुधवार शाम से यहां पड़े हुए हैं। आशुतोष कहां है? उसका बैग कहां गया? इस बारे में पुलिस पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed