{"_id":"5c2f7e15bdec22572b7ea290","slug":"teacher-recruitment-examination-will-be-conducted-tomorrow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा कल, चार लाख से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा कल, चार लाख से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल
Sat, 05 Jan 2019 12:28 AM IST
MANISH sachan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: MANISH sachan
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती
- फोटो : pti
परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के69000 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा रविवार को होगी। प्रदेश के सभी 18 मंडल मुख्यालयों में 6 जनवरी को सुबह 11 से दोपहर 1.30 बजे तक होने वाली परीक्षा के लिए 800 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के इतिहास में सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा होगी जिसमें 430439 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। शुक्रवार को आयोजित वीडियो कांफ्रेंस में अपर मुख्य सचिव प्रभात कुमार ने परीक्षा के दौरान नकल रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंस में अपर मुख्य सचिव प्रभात कुमार ने सभी 18 मंडलों के मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्र खास नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नकल कराने वाले गिरोह पर नजर रखी जाए और परीक्षा केन्द्र के आस-पास संदिग्ध व्यक्ति नजर आने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने प्रश्न पत्रों और उत्तर पुस्तिका (ओएमआर शीट) की सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Trending Videos
बहुविकपीय प्रश्नों पर होगी परीक्षा
- सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्नों पर होगी परीक्षा। इस बार उत्तर पुस्तिका की जगह ओएमआर सीट पर प्रश्नों का जवाब देना होगा। परीक्षा में बीएड डिग्री प्राप्त अभ्यर्थियों को भी मौका दिया गया है।
- एक पद के लिए 6 अभ्यर्थियों में मुकाबला
- 69 हजार पदों के लिए हो रही सहायक अध्यापक भर्ती में 430439 अभ्यर्थी है। एक पद के लिए 6 से अधिक अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला होना है। लंबे अर्से बाद केवल प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) के लिए हो रही भर्ती में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं।