फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teacher raped student in lucknow

फेल करने का डर दिखाकर छात्रा से छह महीने तक किया रेप, वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

Wed, 08 Aug 2018 04:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 08 Aug 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
teacher raped student in lucknow
डेमो

लखनऊ के मड़ियांव में एक इंटर कॉलेज के शिक्षक की शर्मसार करती करतूत सामने आई। हाईस्कूल की छात्रा को फेल करने का डर दिखाकर रेप किया, वीडियो क्लिप बनाकर ब्लैकमेल करता रहा।

विज्ञापन


छह महीने तक यौनशोषण का शिकार रही छात्रा ने मंगलवर को अपनी बड़ी बहन को क्लास टीजर की करतूत बताई और थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अभियोग दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


 प्रभारी निरीक्षक तेजप्रकाश सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में अपनी बहन के घर पर रहकर हाईस्कूल की पढ़ाई कर रही छात्रा ने क्लास टीचर बृजेंद्र सोनी पर कई महीने तक बहाने से अपने घर ले जाकर दुष्कर्म और वीडियो क्लिप बनाकर आए दिन दरिंदगी का आरोप लगाया और शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

छात्रा ने बताया कि क्लास टीचर बृजेंद्र सोनी ने फेल होने का खौफ दिखाकर ट्यूशन पढ़ने को कहा। घर पर पढ़ाना शुरू किया। पढ़ाने के दौरान छेड़खानी करने लगा। वह नजरअंदाज कर देती थी। छह महीने पहले बृजेंद्र उसे बहाने से अपने घर ले गया। वहां धमकाने के साथ दरिंदगी की और मोबाइल कैमरे से वीडियो क्लिप बना डाली। 

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का अभियोग दर्ज

teacher raped student in lucknow
आरोपी टीचर बृजेन्द्र सोनी - फोटो : amarujala

इसके बाद वह क्लिप बनाने की धमकी देकर आए दिन यौनशोषण करने लगा। बदनामी के डर से वह किसी को शिक्षक की करतूत बताने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी। छात्रा को कुछ दिनों से तनावग्रस्त देखकर उसकी बहन ने पूछताछ की।

इस पर वह फफक कर रो पड़ी। शिक्षक की करतूत पता चलने पर बहन ने अपने पति व पिता को जानकारी दी। बदनामी के डर से परिवारीजनों ने बृजेंद्र को उलाहना देने के साथ बेटी का पीछा छोड़ने की हिदायत दी तो वह उन्हें भी धमकी देने लगा।

अंतत: कोई रास्ता न दिखा तो परिवारीजनों के साथ थाने पहुंची। क्षेत्राधिकारी अलीगंज दीपक कुमार सिंह ने बताया कि दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व जानमाल की धमकी का अभियोग दर्ज करके छात्रा को अस्पताल भेजा गया और बृजेंद्र सोनी को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed