टीचर ने बच्ची से की छेड़छाड, लोगों ने पोती कालिख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक गांव में शुक्रवार को ट्यूशन पढ़ाने के दौरान कक्षा एक की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में गांववालों ने शिक्षक को जमकर पीटा और मुंह पर कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाया।
पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में ले लिया है। हालांकि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। मुंगीसापुर के एक स्कूल का शिक्षक उसी स्कूल में कक्षा एक में पढ़ने वाली सात वर्षीय बच्ची को घर पर ट्यूशन पढ़ाता है।
बच्ची के पिता का आरोप है कि बृजेश ने गुरुवार को ट्यूशन पढ़ाने के दौरान बच्ची से छेड़छाड़ की थी। इस पर अभिभावक शिक्षक पर नजर रखने लगे।
कपड़े फाड़े की जमकर धुनाई
शुक्रवार सुबह शिक्षक ने बच्ची से फिर छेड़छाड़ की तो पिता ने शिक्षक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। मोहल्ले वालों ने भी उस पर खूब हाथ साफ किए।
शिक्षक के कपडे़ फाड़ डाले और चेहरे पर कालिख पोतकर गांव में घुमाया। बाद में पुलिस ने आरोपी शिक्षक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।
थानाध्यक्ष एसपी सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।