फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teacher molested a student in school, arrested in Lucknow.

UP: स्कूल में छात्रा का बाथरूम तक पीछा करता था शिक्षक, अंदर जाकर उसके शरीर को छूता था... गिरफ्तार किया गया

Fri, 08 Aug 2025 10:50 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 08 Aug 2025 10:50 AM IST
सार

राजधानी लखनऊ के एक प्रतिष्ठित स्कूल में एक शिक्षक छात्रा से छेड़छाड़ करता था। आरोप है कि शिक्षक मोहित मिश्र छात्रा के बाथरूम जाने पर उसका पीछा करता था और बाथरूम के अंदर जाकर उसके शरीर को छूता था।

विज्ञापन
Teacher molested a student in school, arrested in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में एक प्रतिष्ठित स्कूल के गणित के शिक्षक मोहित मिश्र पर कक्षा-7 की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप है। साथ ही यह भी आरोप है कि छात्रा पर कुछ शिक्षकों ने शिकायत न करने का दबाव भी बनाया था। बृहस्पतिवार को छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक व अन्य अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़, धमकाने व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। साथ ही आरोपी शिक्षक मोहित को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि सआदतगंज निवासी 13 वर्षीय छात्रा ठाकुरगंज मंजू टंडन ढाल स्थित सेंट जोसेफ स्कूल (बजाज ग्रुप) में पढ़ती है। बृहस्पतिवार को छात्रा के पिता छुट्टी के वक्त उसे स्कूल लेने पहुंचे। सभी बच्चे निकल आए, पर किशोरी नहीं निकली। पिता ने इधर-उधर पता करना शुरू किया तो कुछ देर के बाद बेटी स्कूल के अंदर से रोते हुए आती दिखी। उन्होंने बेटी से बातचीत की तो उसने बताया कि गणित के शिक्षक मोहित मिश्र करीब 15 दिनों से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा है। इतना ही नहीं कुछ शिक्षकों ने छात्रा पर घरवालों से शिकायत न करने का दबाव भी बनाया था। बेटी की बात सुनकर पिता फौरन शिकायत लेकर ठाकुरगंज थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षक मोहित मिश्र व अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एटीएस की जांच : छांगुर और पूर्व विधायक के गठजोड़ से हड़पी गईं जमीनें, डीएम की रिपोर्ट से हुई गड़बड़ियों की पुष्टि
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  लेदर के साथ ही अब नॉन लेदर फुटवियर का गढ़ बनेगा यूपी, 22 लाख नए रोजगार की बढ़ेगी संभावना


बाथरूम तक पीछा करता था आरोपी : आरोप है कि शिक्षक मोहित मिश्र छात्रा के बाथरूम जाने पर उसका पीछा करता था और बाथरूम के अंदर जाकर उसके शरीर को छूता था। डीसीपी ने बताया कि छात्रा को धमकाने वाले शिक्षकों के बारे में पता लगाया जा रहा है। जल्द ही स्कूल के लोगों से पूछताछ की जाएगी। पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया कि स्कूल में मौजूद एक अभिभावक ने आरोपी टीचर पर उनकी बहन से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। साथ ही इसके पहले करीब पांच छात्राओं ने भी अपने घर में आरोपी टीचर के खिलाफ शिकायत की है।

Trending Videos

ऐसे रखें बच्चों को सुरक्षित

Teacher molested a student in school, arrested in Lucknow.
गिरफ्तार शिक्षक मोहित। (स्रोत - पुलिस) - फोटो : amar ujala

- बच्चों को अच्छे और बुरे स्पर्श के बीच का फर्क समझाएं।
- बच्चों को बताएं कि कोई गलत हरकत करे तो वह डरें नहीं, घर में जरूर बताएं।
- माता-पिता बच्चों को अपना मोबाइल नंबर याद कराएं।
- बच्चों से वाहन चालक, नौकर और अन्य लोगों के व्यवहार के बारे में पूछते रहें।
- समय-समय पर बच्चों से यौन हिंसा के बारे में भी बातचीत करें।

सेंट जोसेफ स्कूल (बजाज ग्रुप) के प्रबंधक राजेश अग्रवाल का कहना है कि बच्ची की शिकायत पर तुरंत सीसीटीवी फुटेज देखी गई। उसमें ऐसा कुछ भी नजर नहीं आया। पुलिस ने भी सीसीटीवी देखा, वह भी संतुष्ट थी। इसके बाद मामले में एफआईआर हुई। अब पुलिस विस्तृत जांच कर रही है। विद्यालय का फिलहाल कोई रोल नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed