फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teacher entered in hostel of lucknow university with weapons, arrested

लखनऊ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में असलहे लेकर घुसे शिक्षक समेत चार गिरफ्तार

Tue, 03 Mar 2020 05:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 03 Mar 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
teacher entered in hostel of lucknow university with weapons, arrested
गिरफ्त में आए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
जानकीपुरम विस्तार में लखनऊ विश्वविद्यालय न्यू कैंपस के हॉस्टल में रविवार देर रात असलहे लेकर घुसे शिक्षक विकास द्विवेदी समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर टीपी सिंह ने बताया कि पकड़े गए लोगों के पास से तीन लाइसेंसी असलहे जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ प्रॉक्टर मो. अहमद ने एफआईआर दर्ज कराई है। चारों को जेल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि विकास द्विवेदी मूलरूप से मैनपुरी के बेवर स्थित टोडरपुर गांव का रहने वाला है और वहीं सरकारी स्कूल में शिक्षक है।
विज्ञापन


उसका बेटा अर्जुन यहां न्यू कैंपस के हॉस्टल में रहकर बीटेक द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। रविवार रात अर्जुन की कमरे में रहने वाले दो अन्य छात्रों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उक्त छात्रों ने अर्जुन की नाक में घूंसा मार दिया, जिससे उसे खून निकलने लगा। उसने फोन कर अपने पिता को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइसेंसी असलहे जब्त

teacher entered in hostel of lucknow university with weapons, arrested
असलहे जब्त - फोटो : अमर उजाला
विकास रविवार रात किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए लखनऊ आए थे। बेटे के साथ मारपीट की जानकारी मिलते ही वह मैनपुरी के एलाऊ स्थित अगहर गांव में रहने वाले किसान रुद्रदत्त मिश्रा, उनके बेटे मोहित और बेवर के ही इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार प्रवेश दुबे के साथ मौके पर पहुंच गए।

उस वक्त रात के करीब साढ़े बारह बजे थे। विकास और उनके साथ आए लोगों ने अर्जुन के साथ मारपीट करने वाले छात्रों को डांटा। उधर, छात्रावास में असलहाधारियों को देखकर छात्र दहशत में आ गए। बदमाशों के घुसने का शोर मच गया।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और विकास द्विवेदी, प्रवेश दुबे, रुद्रदत्त मिश्रा और मोहित को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके से बरामद लाइसेंसी असलहों में से दो विकास के हैं जबकि एक प्रवेश के नाम पर है। असलहे जब्त करके शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed