फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teacher beats student when he denied vaccination in school

टीका लगवाने से इन्कार करने पर टीचर ने स्टूडेंट को बुरी तरह पीटा, केस दर्ज

Wed, 28 Nov 2018 11:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 28 Nov 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
teacher beats student when he denied vaccination in school
- फोटो : डेमो
लखनऊ के बालागंज स्थित सेंट जोसफ इंटर कॉलेज में पीटी टीचर के कक्षा सात के छात्र को पीटने का मामला सामने आया है। छात्र का आरोप है कि उसने मिजिल्स रूबेला का टीका लगवाने से मना किया तो शिक्षक ने पिटाई कर दी। उसके खिलाफ ठाकुरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


मामला सोमवार का बताया जा रहा है। कृपांशु वर्मा ने बताया कि टीका लगवाने से यह कहकर मना किया था कि उसने अभिभावकों से अनुमति नहीं ली है। आरोप है इस पर पीटी शिक्षक नाराज हो गए और उसे कई थप्पड़ जड़कर जमीन पर गिरा दिया।
विज्ञापन


कृपांशु को रात में दर्द उठने पर डॉक्टर को दिखाया गया। उसके हाथ में गंभीर चोर्ट आई है। प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि छात्र के परिवारीजनों की तहरीर पर पीटी टीचर के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर पड़ताल शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कॉलेज के निदेशक अनिल अग्रवाल ने बताया कि  परिसर में ऐसी कोई घटना नहीं हुई। उस समय सरकारी डॉक्टर व नर्स थे। किसी ने भी इसकी पुष्टि नहीं की है। छात्र का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed