फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teacher beaten student in lucknow

स्कूल में टीचर ने कक्षा 6 के स्टूडेंट को बेतहाशा पीटा, और दी ये धमकी

Wed, 16 May 2018 01:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 16 May 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
teacher beaten student in lucknow
- फोटो : डेमो
लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में एक स्कूल में कंप्यूटर शिक्षक ने कक्षा छह के छात्र को डस्टर से बेतहाशा पीटा और किसी को बताने पर जलाकर मार डालने की धमकी देकर चुप करा दिया। बुखार से तपते घर लौटे छात्र की हालत बिगड़ती गई। तीसरे दिन उसने माता-पिता को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


पुलिस ने छात्र के पिता की शिकायत पर शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करके छात्र को अस्पताल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि पिंक सिटी के ज्ञानेंद्र विहार निवासी मनीष कुमार ने अवध कॉलेजिएट स्कूल के शिक्षक अपूर्व मिश्रा पर अपने 12 वर्षीय बेटे वेदांश की बुधवार को डस्टर से पिटाई, गालीगलौज व जलाकर मार डालने की शिकायत की। प्राथमिकी दर्ज करके वेदांश को रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


वहां से उसे केजीएमयू रेफर किया गया है। बिजली विभाग में कार्यरत मनीष कुमार का कहना है कि कक्षा छह के छात्र वेदांश से शिक्षक अपूर्व मिश्रा ने बुधवार को कंप्यूटर की पुस्तक दिखाने को कहा। समयसारिणी के हिसाब से बुधवार को कंप्यूटर की क्लास न होने के चलते वेदांश पुस्तक नहीं ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर शिक्षक ने डस्टर से उसकी पिटाई शुरू कर दी। बच्चे द्वारा समयसारिणी की बात कहने से भड़के शिक्षक ने गला पकड़कर उसे बहुत पीटा। इसके साथ किसी से बताने पर जलाकर मार डालने और सबके सामने बेइज्जत करने की धमकी दी। गुमसुम हालत में घर लौटे वेदांश को बुखार से तपते देख मां ने चाय दी और बिस्तर पर लिटा दिया।

प्रधानाचार्या ने आरोपों को बताया निराधार

teacher beaten student in lucknow
उसकी हालत बिगड़ती गई। माता-पिता उसे लोकबंधु अस्पताल ले गए। दो दिन इलाज के बाद डॉक्टरों ने वेदांश को अवसादग्रस्त बताते हुए माता-पिता से उसे डांट-फटकार या पिटाई के बारे में तहकीकात की। हैरत में पड़े मनीष ने वेदांश को ढांढस बंधाते हुए जानकारी की तो वह फफक कर रो पड़ा और आपबीती सुना डाली। इस पर मनीष सोमवार सुबह अपने बेटे को लेकर थाने पहुंचे।

उन्होंने स्कूल की प्रधानाचार्य साधना श्रीवास्तव व प्रबंधक सरबजीत सिंह पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अवध कॉलेजिएट की प्रधानाचार्य साधना श्रीवास्तव ने मनीष कुमार के आरोप को निराधार बताया है। उनका कहना है कि विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।

छात्र व उसके परिवारीजनों ने मारपीट की कोई सूचना विद्यालय प्रबंधन को नहीं दी। उन्होंने सोमवार सुबह विद्यालय में हंगामा किया। इस पर कक्षा छह के अन्य छात्रों से जानकारी की गई, किसी ने भी शिक्षक अपूर्व मिश्रा द्वारा वेदांश की पिटाई की पुष्टि नहीं की। वेदांश को पहले से स्लिपडिस्क की समस्या थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed