{"_id":"598223354f1c1b743d8b464e","slug":"tcs-lucknow-employees-to-meet-chief-minister-yogi-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी को राखी बांधकर अपनी नौकरी बचाएंगी टीसीएस कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी को राखी बांधकर अपनी नौकरी बचाएंगी टीसीएस कर्मचारी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
टीसीएस लखनऊ को शहर से जाने से रोकने के लिए कर्मचारियों को अब सिर्फ यूपी सरकार से ही उम्मीद है। इसके लिए कर्मचारी बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
महिला कर्मचारी इस दौरान योगी को राखी भेंट कर उनसे टीसीएस को लखनऊ में रोकने की अपील करेंगी। महिला कर्मचारियों ने योगी के लिए रक्षाबंधन का एक कार्ड भी तैयार किया है। उनका मानना है कि योगी उनकी इस भावनात्मक अपील को ठुकरा नहीं पाएंगे और जरूर मदद करेंगे।
विज्ञापन
हालांकि, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर भी कार्यकर्ताओं ने ये मुद्दा उठाया था, जिस पर शाह ने सरकार को टीसीएस के सीईओ से 31 जुलाई को मुलाकात करने का निर्देश दिया था, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई।
विज्ञापन
टीसीएस को बचाने के लिए कर्मचारी जहां प्रदर्शन से लेकर सरकार से गुजारिश करने तक सबकुछ कर रहे हैं। वहीं, कंपनी ने काम समेटने का पूरा मन बना लिया है। स्टॉफ को दिसंबर तक सारे प्रोजेक्ट्स पूरे करने का आदेश दिया जा चुका है।
टीसीएस कर्मचारियों की सीएम से ये मुलाकात इसलिए भी जरूरी है क्योंकि पांच को योगी विदेश यात्रा पर जा रहे हैं।