फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Taliban punishment: Three youths including two Dalits were beaten up with bamboo sticks by making cock, video viral

अमेठी : मुर्गा बनाकर तीन युवकों की बांस के डंडे से पिटाई, वीडियो वायरल

Thu, 10 Jun 2021 07:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 10 Jun 2021 07:06 PM IST
सार

दबंगों द्वारा साइकिल चोरी के शक में गांव के ही दो दलित व एक अन्य युवक को मुर्गा बनाकर चलाया। उसके बाद उनकी बांस के डंडे से पिटाई भी की।

विज्ञापन
Taliban punishment: Three youths including two Dalits were beaten up with bamboo sticks by making cock, video viral
मुर्गा बनाकर पिटाई करता दबंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरीगंज (अमेठी) में मुंशीगंज थाना क्षेत्र के बंदोइया गांव में पिछड़े वर्ग के दबंगों द्वारा साइकिल चोरी के शक में गांव के ही दो दलित व एक अन्य युवक को मुर्गा बनाकर चलाया। उसके बाद उनकी बांस के डंडे से पिटाई भी की। मुर्गा बनाकर पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक-एक कर चार वीडियो वायरल हुए। इन सभी वीडियो में एक बुजुर्ग समेत कुछ दबंग युवक तीन युवकों को मुर्गा बनाकर चलाते व बांस के डंडे से पीटते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर तालिबानी सजा देने का वीडियो वायरल होने के बाद मामले की पड़ताल शुरू हुई तो पता चला कि यह वीडियो मुंशीगंज थाना क्षेत्र के बंदोइया गांव के मुसुवापुर चौराहे के पास का है।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व बड़े मंगल के मौके पर यहां सड़क किनारे स्थित एक पीपल पेड़ के पास स्थित आस्था के केंद्र पर भंडारा आयोजित हुआ था। भंडारे के दौरान टेंट आदि लगाया गया था। इसी दौरान यह वीडियो बनाया गया था। युवकों को सजा देने वाले दबंगों को उन पर भंडारे के दौरान साइकिल चोरी करने का शक था। युवकों को पीटने वाले दबंग उनके साथ गाली गलौज भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


होगी सख्त कार्रवाई : सीओ
सीओ गौरीगंज गुरमीत सिंह ने बताया कि वे कई थानों की पुलिस के साथ गांव गए थे। जिन युवकों को पीटा गया है उनकी पहचान बंदोइया के जयप्रकाश कोरी, सुषेन कोरी तथा कटरा रानी के नन्कऊ चौहान के रूप में हुई है। दबंगों ने बंदोइया के ही सतीश कोरी की पत्नी केश कुमारी व उनके पुत्र प्रशांत तथा मुरली के पुत्र रोहित को बाद में घर बुलाकर मारा-पीटा। सजा देने वालों की पहचान कर ली गई है। इनमें मुसवापुर का दयाराम यादव, साड़े यादव, दुर्गा प्रसाद यादव व प्रेम यादव तथा मनीरामपुर का सचिन यादव व वेद यादव समेत कई लोग शामिल हैं। वीडियो में पिटाई करते व उकसाते दिख रहे सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed