फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   talent of 37 artists will be honored on 64th foundation day of State Lalit Kala Academy

UP News: 37 कलाकारों की प्रतिभा को मिलेगा सम्मान, राज्य ललित कला अकादमी के 64वें स्थापना दिवस पर 7 को समारोह

Thu, 06 Feb 2025 10:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Feb 2025 10:29 PM IST
सार

राज्य ललित कला अकादमी के 64वें स्थापना दिवस पर 7 फरवरी को समारोह होगा। इसमें 37 कलाकारों की प्रतिभा को सम्मान मिलेगा। 

विज्ञापन
talent of 37 artists will be honored on 64th foundation day of State Lalit Kala Academy
उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी लखनऊ में राज्य ललित कला अकादमी की ओर से 64वें स्थापना दिवस पर शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न विधाओं के 37 कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें से छह लखनऊ से हैं।

विज्ञापन


राज्य ललित कला अकादमी का सर्वोच्च ‘अधिसदस्यता सम्मान’ 22 वर्ष के बाद देश के मशहूर छापा कलाकार पद्मश्री श्याम शर्मा को दिया जाएगा। उन्हें 51 हजार रुपये की सम्मान राशि, अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन


अकादमी की निदेशक श्रद्धा शुक्ला ने बताया कि लाल बारादरी भवन में सम्मान समारोह दोपहर तीन बजे से होगा। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कवि एवं अखिल भारतीय संरक्षक संस्कार भारती बांके लाल गौड़ होंगे। राज्य ललित कला अकादमी के पूर्व अध्यक्ष सीताराम कश्यप विशिष्ट अतिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकादमी की ओर से संचालित बीवीए (चित्रकला) के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की कृतियों की प्रदर्शनी भी लगेगी। अकादमी में संग्रहीत कलाकृतियों की प्रदर्शनी वीथिकाओं में सजेगी। भातखंडे संस्कृति विवि के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे।

लखनऊ के ये कलाकार होंगे सम्मानित

महाकुंभ पर आधारित अखिल भारतीय कला प्रदर्शनी 2024-25 में पुरस्कृत दस कलाकारों को 50-50 हजार रुपये का पुरस्कार, स्मृति चिह्न व प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इनमें लखनऊ के उमेंद्र प्रताप सिंह (चित्र), अनूप कुमार सिंह (रेखांकन) व त्रिभुवन कुमार (ग्राफिक) शामिल हैं। 

पंचम राज्य व्यावहारिक कला प्रदर्शनी 2024-25 में पुरस्कृत कलाकारों को 20-20 हजार रुपये, स्मृति चिह्न, प्रमाणपत्र मिलेगा। इनमें लखनऊ के अतुल हुन्डू शामिल हैं। क्षेत्रीय कला प्रदर्शनी में पुरस्कृत 21 कलाकारों को 10-10 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इन कलाकारों में लखनऊ से रश्मि श्रीवास्तव (चित्र) और सुषमा पाल (मूर्तिकला) के नाम शामिल हैं।

अन्य प्रदेशों व यूपी के ये कलाकार भी होंगे सम्मानित

महाकुंभ पर आधारित अखिल भारतीय कला प्रदर्शनी 2024-25 में पुरस्कृत कलाकारों में मनीष गोंड, हिमाचल प्रदेश (चित्र), नेहा कुमारी, वाराणसी (चित्र), जय गुप्ता, वाराणसी (चित्र), सुमित कुमार ठाकुर, कानपुर (चित्र), प्रीति, दिल्ली (चित्र), मनोज कुमार, गोरखपुर (मूर्ति), सुशील कुमार भीम, जौनपुर (मूर्ति) हैं। पंचम राज्य व्यावहारिक कला प्रदर्शनी 2024-25 में पुरस्कृत कलाकारों में अयोध्या के सुनील कुमार, वाराणसी के शुभम कुमार चौहान, वाराणसी के सत्यम विश्वकर्मा, देवास (मध्य प्रदेश) के कैलाश सोनी हैं। 



क्षेत्रीय कला प्रदर्शनी में पुरस्कृत कलाकारों में डॉ. दुर्जन सिंह-बुलंदशहर (चित्र), यशस्वी मेरठ (चित्र), शगुफ्ता-मुजफ्फरनगर (चित्र), अनुल शर्मा-आगरा (ग्राफिक्स), कमलेश्वर शर्मा-मथुरा (चित्र), ऋषभ प्रताप सिंह-आगरा (टेराकोटा), शिवम सिंह प्रजापति-प्रयागराज (मूर्तिकला), बलदाव जी वर्मा-वाराणसी (चित्र), अक्षत कुमार सिंह-जौनपुर (चित्र), संतोष कुमार-वाराणसी (मूर्ति), महेश कुमार वर्मा बस्ती (मूर्ति), विनय कुमार-महाराजगंज (चित्र), विवेक कुमार साहनी गोरखपुर (चित्र), श्रुति वर्मा-बरेली (चित्र), अमन अग्रवाल बरेली (चित्र), विनोद कुमार रामपुर (चित्र), सुमित ठाकुर-कानपुर (चित्र), सुबोध पाल कानपुर (ड्रॉइंग), समीक्षा द्विवेदी-कानपुर (कोलाज) हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed