{"_id":"68af6e874f00253ca50e7bfe","slug":"take-strict-action-against-those-who-beat-the-businessman-nandi-lucknow-news-c-13-lko1005-1357370-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी को पीटने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें : नंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी को पीटने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें : नंदी
विज्ञापन
व्यापारी की बेटी के साथ मंत्री नंद गोपाल नंदी।
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार में जनरल मर्चेंट दुकानदार देवेंद्र अग्रवाल के दुकान में व्यापारिक लेनदेन को लेकर उनकी पत्नी और बेटी के सामने ही पिटाई की घटना के बाद औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने घर जाकर दुकानदार से मुलाकात की। भरोसा दिलाया कि पूरी मजबूती के साथ सरकार उनके साथ है। उन्होंने उच्चाधिकारियों को कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए।
नंदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में व्यापारी बेखौफ होकर व्यापार कर रहा है। माफिया, गुंडों व अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जो कोई भी व्यापारियों, उद्यमियों का उत्पीड़न करेगा, उन्हें प्रताड़ित करेगा, उनके खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की जाएगी कि उनकी कई पुश्तें याद रखेंगी।
गोमतीनगर विस्तार में रहने वाले देवेंद्र अग्रवाल अपने घर में ही जनरल मर्चेंट की दुकान चलाते हैं। कुछ दिनों पहले उनकी दुकान पर पहुंचे लोगों ने उन्हें बेचने के लिए सामान दिया। सामान की बिक्री न होने पर दुकानदार देवेंद्र अग्रवाल ने उसे वापस ले जाने को कहा। इसी बात को लेकर सामान देने वालों ने देवेंद्र की पिटाई कर दी। इस दौरान दुकानदार की पत्नी और बेटी भी मौजूद थीं। घटना की प्राथमिकी देवेंद्र ने मकदूमपुर थाने में दर्ज कराई है।