फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tainted officer of commercial land will be removed from the field

जीएसटी चोरी : फील्ड से हटाए जाएंगे वाणिज्यकर के ‘दागी’ अफसर

Wed, 21 Nov 2018 01:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 21 Nov 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
Tainted officer of commercial land will be removed from the field
GST, Tax
जीएसटी चोरी करने वाले व्यापारियों पर शिकंजा कसने के बाद वाणिज्य कर विभाग के ‘दागी’ अफसरों की पहचान कर उन्हें फील्ड से हटाकर मुख्यालय भेजने की तैयारी है। वाणिज्य कर आयुक्त की सबसे अधिक नजर सचल दल के दागी अधिकारियों पर है।
विज्ञापन


फील्ड में तैनात कई अधिकारियों और जीएसटी चोरी की शिकायतों के शासन में पहुंचने से साफ है कि अधिकारी अपना काम ईमानदारी से नहीं कर रहे हैं। इनमें अधिकांश शिकायतें सचल दल और विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) के अधिकारियों की हैं।
विज्ञापन


विभाग की इन्हीं दो विंग में तैनाती के लिए अधिकारी लामबंदी करते हैं। कानपुर, वाराणसी, गाजियाबाद, आगरा जैसे जोन में तैनाती पाने के लिए वे मंत्री से लेकर सांसद व विधायकों तक से सिफारिश कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों का कहना है कि शासन स्तर पर पिछले दिनों हुई एक बैठक में दागी अफसरों को चिह्नित करने पर सहमति बनी थी। इस आधार पर जल्द ही वाणिज्य कर मुख्यालय को सचल दल, एसआईबी व फील्ड में तैनात दागी अफसरों का ब्योरा, सतर्कता जांच से घिरे अफसरों की संख्या और विभागीय जांच वाले अफसरों की सूची तैयार करने को कहा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed