{"_id":"6127c4748ebc3e7a191cafbd","slug":"tabrez-s-khalnayak-video-with-pistol-goes-viral-sumaiya-rana-said-police-seized-mobile-and-made-private-videos-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल लिए तबरेज का ‘खलनायक’ वीडियो वायरल : सुमैया राना बोलीं- पुलिस ने मोबाइल जब्त कर निजी वीडियो किए वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्टल लिए तबरेज का ‘खलनायक’ वीडियो वायरल : सुमैया राना बोलीं- पुलिस ने मोबाइल जब्त कर निजी वीडियो किए वायरल
Thu, 26 Aug 2021 10:12 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:12 PM IST
सार
इसमें खलनायक फिल्म का गाना ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं...’ बज रहा है और तबरेज पिस्टल की मैगजीन को कारतूसों से खाली करता दिख रहा है। एक अन्य वीडियो में वह फार्म हाउस में पिस्टल से फायर कर निशाना साध रहा है।
विज्ञापन
मशहूर शायर मुन्नवर राना का बेटा तबरेज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंटरनेट मीडिया पर बृहस्पतिवार को तबरेज राना का पिस्टल के साथ वीडियो वायरल हुआ। इसमें खलनायक फिल्म का गाना ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं...’ बज रहा है और तबरेज पिस्टल की मैगजीन को कारतूसों से खाली करता दिख रहा है। एक अन्य वीडियो में वह फार्म हाउस में पिस्टल से फायर कर निशाना साध रहा है। इसे लेकर तबरेज की बहन सुमैया राना ने सफाई दी है। उन्होंने बताया कि तबरेज की पिस्टल लाइसेंसी है। वह बचपन से निशानेबाजी का शौकीन है। वह रायबरेली के सेंट पीटर्स स्कूल का पढ़ा है, जहां शूटिंग कंप्टीशन में वह फर्स्ट आया था।
विज्ञापन
तबरेज ने रायबरेली स्थित अपने फार्म हाउस में निशानेबाजी की प्रैक्टिस का वीडियो बनाया था। सुमैया ने बताया कि टिकटॉक का शौकीन तबरेज बचपन से ही संजय दत्त का फैन है। उसने घर में पिस्टल के साथ वीडियो बनाया था मगर इसे कभी भी वायरल नहीं किया। सुमैया का आरोप है कि बुधवार को पुलिस ने तबरेज को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल फोन जब्त किया था। इसी दौरान पुलिस ने ही तबरेज के मोबाइल से उसके निजी वीडियो निकालकर वायरल कर दिए।
विज्ञापन
रायबरेली के एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि तबरेज राना ने जानलेवा हमले के दौरान बचाव में जिस असलहे से फायरिंग की जानकारी दी थी, उसका लाइसेंस निरस्त करने के लिए लिखापढ़ी की गई है। अब तबरेज के पिस्टल के साथ वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी कि ये वही शस्त्र है या कोई और। यदि ये कोई और असलहा है तो जांच कराकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
अब तो मुसलमान होना गुनाह : मुनव्वर राना
तबरेज राना की गिरफ्तारी से नाराज शायर मुनव्वर राना ने कहा है कि अब तो मुसलमान होना ही गुनाह हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा। कहा कि मौजूदा हालात में मुख्यमंत्री योगी की नजर में प्रदेश का हर मुसलमान आतंकी है। हालात ऐसे है कि मुसलमान होना ही गुनाह है। मुनव्वर राना का कहना है कि उन्हें परेशान करने के लिए ही बेटे की गिरफ्तारी की गई।