फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Coronavirus Lucknow News Update In Hindi Symptoms found in two KGMU resident doctors

Coronavirus: लखनऊ में दो और डॉक्टरों में कोरोना के लक्षण, निगरानी में पूरी टीम

Thu, 19 Mar 2020 10:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 19 Mar 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Lucknow News Update In Hindi Symptoms found in two KGMU resident doctors
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

केजीएमयू में कोरोना वायरस से ग्रसित मरीजों के इलाज में लगी टीम के एक रेजीडेंट डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनकी टीम के दो और डॉक्टरों में कोरोना वायरस के लक्षण दिखे हैं। 

विज्ञापन


इसके बाद पहली टीम को हटा दिया गया है। उसके स्थान पर नई टीम को जिम्मेदारी दी गई है। संक्रमण के लक्षण वाले दोनों चिकित्सकों को एकांतवास(आइसोलेशन वॉर्ड) में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


केजीएमयू में अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या तीन हो गई है। लखनऊ में आठ मार्च को कनाडा से आई महिला डॉक्टर पॉजिटिव पाई गई थी। इसके बाद उसके संपर्क में आया एक रिश्तेदार भी पॉजिटिव पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों को केजीएमयू के एकांतवास में भर्ती कराया गया है। इनके इलाज में जिस चिकित्सक की टीम लगी हुई थी। मंगलवार रात इस टीम के दो रेजीडेंट डॉक्टरों की तबीयत खराब महसूस हुई। उनमें कोराना वायरस के लक्षण मिले। 



इस पर टीम में मुख्य रूप से शामिल 14 लोगों की जांच कराई गई। इसमें एक चिकित्सक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अन्य सभी की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है, लेकिन एहतियात के तौर पर सभी को कोरेंटाइन वार्ड में रखा जाएगा। मरीजों के इलाज के लिए मेडिसिन विभाग के डॉक्टर के नेतृत्व में दूसरी टीम बनाई गई है। 

इस टीम में दो सीनियर रेजीडेंट, तीन जूनियर रेजीडेंट सहित 12 लोगों को शामिल किया गया है। मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि जिस चिकित्सक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनका इलाज किया जा रहा है।

पांच दिन तक होगी पूरी टीम की निगरानी

पॉजिटिव मरीजों के इलाज से हटाई गई टीम की पांच दिन बाद दोबारा जांच कराई जाएगी। माना जाता है कि पांच से सात दिन के अंदर यह वायरस सक्रिय हो सकता है। ऐसी स्थिति में रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद दूसरे चरण में भी पांच दिन की निगरानी होगी। यदि किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के दो नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इनमें से एक नोएडा और एक लखनऊ का है। इन दो नए मरीजों के सामने आने से प्रदेश में मरीजों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। इनमें आगरा के आठ, गाजियाबाद के दो, नोएडा के चार, लखनऊ के तीन मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed