फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   syllabus unknown, how will study

लविवि: सिलेबस पता नहीं, कैसे हो पढ़ाई

Tue, 06 Dec 2022 08:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
syllabus unknown, how will study
लखनऊ। लविवि प्रशासन ने नए सत्र 2022-23 के लिए को-कॅरिकुलर व वोकेशनल कोर्सों को तो पास कर दिया लेकिन अभी तक इसकी अधिकृत जानकारी विभागों व कॉलेजों तक नहीं पहुंची है। न ही इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। जबकि जनवरी में सेमेस्टर परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। इसे लेकर विभाग और कॉलेज प्रशासन परेशान हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया काफी देर तक चली और इसके बाद मुख्य कोर्सों की कक्षाएं भी शुरू कर दी गई हैं। विवि प्रशासन ने इस बार काफी संख्या में पहले व दूसरे वर्ष के लिए को-कॅरिकुलर व वोकेशनल कोर्सों पर भी मुहर लगा दी है। कॉलेजों से यह भी कहा गया कि वे अपनी क्षेत्रीय जरूरत व विशेषज्ञता के अनुसार इसमें से कोर्स चुन सकेंगे। लेकिन अभी तक इन फाइनल कोर्सों की सूची न तो वेबसाइट पर अपलोड की गई न ही विभागों व कॉलेजों को इसकी हार्ड कॉपी भेजी गई।
विज्ञापन

कला संकाय के कोर्सों की तो कुछ जानकारी भी है, विज्ञान व कॉमर्स संकाय के कोर्सों के बारे में तो किसी को पता भी नहीं है। यही वजह है कि एक तरफ जहां जनवरी में सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू करने की तैयारी है, वहीं विभाग व कॉलेज परेशान हैं कि वे को-कॅरिकुलर व वोकेशनल कोर्सों का चयन कैसे करें। वहीं अभी तक इनकी स्थिति स्पष्ट न होने से परीक्षा की तैयारियां भी नहीं शुरू हो पा रही हैं। हालत यह है कि विवि में ही कई विभागाध्यक्ष, डीन व अन्य अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीन एकेडमिक्स ने मांगा सिलेबस
लविवि के डीन एकेडमिक्स प्रो. राकेश चंद्रा ने सभी डीन व निदेशकों को पत्र भेजकर को-कॅरिकुलर व वोकेशनल कोर्सों का सिलेबस मांगा है। उन्होंने कहा है कि सभी डीन व निदेशक अपने यहां फैकल्टी बोर्ड/बीओएस से पास उक्त कोर्सों के सिलेबस की जानकारी रजिस्ट्रार व उनके कार्यालय में छह दिसंबर तक ऑनलाइन भेज दें। ताकि इससे जुड़ी आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके। माना जा रहा है कि इसके बाद इनकी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी, ताकि सभी विभाग व कॉलेज इसका प्रयोग कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed