{"_id":"5bf4febdbdec2269945cb185","slug":"syed-modi-international-badminton-championship-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप में साइना का जीत से आगाज, मॉरीशस की फू कुने को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप में साइना का जीत से आगाज, मॉरीशस की फू कुने को दी मात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
साइना नेहवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में खेले जा रहे सैयद मोदी अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज कर टूर्नामेंट की शुरुआत की। उन्होंने मॉरीशस की अपनी प्रतिद्वंदी फू कुने को 21-10, 21-10 से मात दी। पूरे मुकाबले के दौरान वो अपने प्रतिद्वंदी पर हावी रहीं।
विज्ञापन
इस टूर्नामेंट में सभी की नजरें साइना के अलावा गत विजेता समीर वर्मा, एचएस प्रणय, गत वर्ष के उपवजिता साई प्रनीत और चोट के बाद वापसी कर रहे पारुपल्ली कश्यप पर हैं। ये सभी दमदार प्रदर्शन करके अपनी अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग को बेहतर करना चाहेंगे। इसके पहले प्रतियोगिता में दिग्गज खिलाड़ियों की नाम वापसी का क्रम मंगलवार को भी जारी रहा। महिला वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त जापान की ताकाशाही ने अपना नाम वापस ले लिया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन करें तो साइना नेहवाल के लिए यहां खिताब जीतने का सुनहरा मौका होगा।
विज्ञापन
वजह, गत विजेता पीवी सिंधू और तीसरी वरीयता प्राप्त ताकाशाही ने प्रतियोगिता से हटने का फैसला किया है। ऐसे में उनके लिए खिताब जीतने का अवसर है। पुरुष एकल में एचएस प्रणय, साई प्रनीत के अलावा चोट से वापसी के बाद अपनी लय तलाश रहे पारुपल्ली कश्यप के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
मिश्रित युगल वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त प्रणव चोपड़ा व सिक्की रेड्डी की जोड़ी बडे़ दावेदार के रूप में उतरेगी। इसके अलावा चीन, मलयेशिया और जापान के शटलर भी उलटफेर कर सकते हैं। ऐसे में प्रतियोगिता में शीर्ष वरीय खिलाड़ियों को सतर्क रहना होगा।