फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Syed Modi Badminton Championship: Preparations complete, tournament to run from November 25th to 30th

UP: 25 नवंबर से शुरू होगी सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप, तैयारी पूरी, दो करोड़ 15 लाख होगी इनामी राशि

Sun, 23 Nov 2025 03:52 PM IST
ishwar ashish खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ
खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 23 Nov 2025 03:52 PM IST
सार

लखनऊ में 25 से 30 नवंबर तक सैयद मोदी बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. नवनीत सहगल ने चैंपियनशिप के बारे में जानकारी दी।
 

विज्ञापन
Syed Modi Badminton Championship: Preparations complete, tournament to run from November 25th to 30th
यूपीबीए के सेक्रेटरी डॉ. सुधर्मा सिंह और अध्यक्ष डॉ. नवनीत सहगल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विश्व में 28वीं वरीयता प्राप्त भारत की उन्नति हुड्डा को सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला एकल में शीर्ष वरीयता दी गई है। इसके अलावा महिला युगल में गत विजेता त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद भी शीर्ष वरीय जोड़ी के रूप में अपना खिताब बचाने उतरेंगी। शहर की यूपी बैडमिंटन अकादमी में 25 से 30 नवंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दो लाख 40 हजार अमेरिकी डॉलर (दो करोड़ 15 लाख रुपये) की कुल इनामी राशि वाली प्रतियोगिता में मेजबान भारत समेत 20 देशों के 250 खिलाड़ी जोर आजमाइश करेंगे।

विज्ञापन


रविवार को पत्रकारों से बातचीत में उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. नवनीत सहगल ने बताया कि चैंपियनशिप में 25 नवंबर को क्वालीफाइंग मैच होंगे और उसी दिन मुख्य ड्रॉ के कुछ मैच खेले जाएंगे, जबकि फाइनल 30 नवंबर को खेला जाएगा। चैंपियनशिप के पुरुष एकल, महिला एकल, पुरुष युगल, महिला युगल और मिश्रित युगल का मुख्य ड्रॉ 32-32 खिलाड़ियों अथवा जोड़ियों का होगा। इसमें 28 को सीधे मुख्य ड्रॉ में एंट्री दी जाएगी, जबकि जिसमें चार खिलाड़ी क्वालीफायर से मुख्य ड्रॉ में प्रवेश करेंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आरएसएस को फंडिंग कौन करता है... सवाल का सीएम योगी ने दिया जवाब, कही ये बातें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बृजभूषण शरण सिंह का एलान, जनता सांसद के रूप में देखना चाहती है; 2029 में जरूर लड़ेंगे चुनाव


उन्होंने कहा कि चैपियनशिप में दर्शकों को निशुल्क इंट्री मिलेगी। वहीं सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबलों का दूरदर्शन पर सजीव प्रसारण होगा। इस आयोजन में भारत के सबसे ज्यादा 152 खिलाड़ी भाग लेंगे। चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को यूपी बैडमिंटन अकादमी सहित गोमतीनगर विजयंत खंड व विनय खंड मिनी स्टेडियम में अभ्यास की सुविधा दी गई है।

उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन विराज सागर दास ने अपने प्रेषित संदेश में कहा कि लखनऊ में सैयद मोदी चैंपियनशिप सिर्फ खेल नहीं, हमारी संस्कृति, हमारे खिलाड़ियों और हमारी मेजबानी की पहचान बन चुकी है। इस साल मुकाबले असाधारण होंगे और दर्शक हर दिन कुछ नया और रोमांचक देखेंगे। वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव डॉ. सुधर्मा सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

मुख्य ड्रॉ में यूपी की चुनौती
चैंपियनशिप में यूपी की श्रुति मिश्रा व महिला युगल व मिश्रित युगल में चुनौती पेश करेंगी। महिला युगल के मुख्य ड्रॉ में यूपी की श्रुति मिश्रा, समृद्धि सिंह, सोनाली सिंह व तनीषा सिंह को जगह मिली है। श्रुति मिश्रा कर्नाटक की प्रिया के साथ समृद्धि सिंह अपनी पार्टनर रीवा के साथ के मुकाबलों में उतरेंगी, जबकि सोनाली सिंह व दीपशिखा सिंह और तनीषा सिंह व साक्षी गहलावत अपनी चुनौती पेश करेंगी। मिश्रित युगल में यूपी के आयुष अग्रवाल व श्रुति मिश्रा की जोड़ी दम दिखाएंगी।


 

खिलाड़ियों की वरीयता सूची

पुरुष एकल
1. जिया हेंग जेसन तेह –सिंगापुर
2. आयुष शेट्टी - भारत
3. एचएस प्रणय – भारत
4. किरन जार्ज – भारत
5. किदांबी श्रीकांत – भारत

महिला एकल
1. उन्नति हुड्डा – भारत
2. नोज़ोमी ओकुहारा – जापान
3. सुंग शुओ युन – चीनी ताइपे
4. नेस्लिहान अरीन – तुर्किये
5. हीना अकेची – जापान

पुरुष युगल
1. चूंग हॉन जियन व हैकाल मुहम्मद – मलेशियाई
2. साई प्रतीक के व पृथ्वी कृष्णामूर्ति राय - भारत
3. ल्वी शेंग हाओ व चिया वेइजिए – मलेशिया
4. ह्वांग जुई-शुआन व झी-वेई हे – चीनी ताइपे
5. एम.आर अर्जुन व हरिहरन अम्साकरुनन – भारत

मिश्रित युगल
1. ही योंग कै टेरी व जिन यू जिया - सिंगापुर
2. रोहन कपूर और रुत्विका शिवानी गड्डे – भारत
3. वोंग तियेन सी व लिम चिउ सिएन – मलेशिया
4. मरवान फाज़ा व ऐस्युह सलसबीला पुत्रि प्रनाता – इंडोनेशिया
5. सतीश कुमार करुणाकरन व आद्या वरियथ – भारत

महिला युगल
1. त्रिशा जॉली व गायत्री गोपीचंद पी. – भारत
2. सुंग यू-शुआन और सू या-चिंग – चीनी ताइपे
3. सुंग शुओ-युन और यू चिएन-हुई – चीनी ताइपे
4. पोलिना बुह्रोवा और येव्हेनिया कांतमिर – यूक्रेन
5. ड़ी सिति फादिया सिल्वा रामाधंती और अप्रियानी राहायु – इंडोनेशिया

लखनऊ बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव अनिल ध्यानी को दी गई श्रद्धांजलि
आज प्रेस वार्ता से पूर्व उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य व लखनऊ बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव अनिल ध्यानी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और ईश्वर से परिजनों को इस असीम दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed