फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Syber attack ; Data of 10 lakh users hacked

साइबर हमला : हैकर्स के पास पहुंचा 10 लाख यूजर्स का डाटा, परिवहन निगम का सर्वर हैक होने के मामले में साइबर एक्सपर्ट की जांच में सामने आए तथ्य

Fri, 28 Apr 2023 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Syber attack ; Data of 10 lakh users hacked
लखनऊ। परिवहन निगम के सर्वर पर साइबर हमले की जांच में बड़ा तथ्य सामने आया है। सर्वर पर मौजूद करीब दस लाख यूजर्स का डाटा भी हैकर्स के पास पहुंच गया है। ऐसे में आशंका है कि वे इसका इस्तेमाल साइबर अपराध खासकर ठगी में कर सकते हैं। इसके अलावा विभागीय व अन्य डाटा भी इनक्रिप्ट हो चुका है, जिसकी रिकवरी बेहद मुश्किल है। परिवहन निगम के सर्वर पर बीते मंगलवार को साइबर हमला हुआ था। हैकर्स ने डाटा रिलीज करने के लिए 40 करोड़ रुपये के बिटकॉइन मांगे हैं। साइबर क्राइम केस दर्ज कर जांच कर रही है। इस बीच साइबर एक्सपर्ट ने मामले में जानकारी जुटाई। उनके मुताबिक परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि पिछले दो सालों में करीब 18 लाख टिकट ऑनलाइन बुक किए गए। इसके लिए आईडी बनानी पड़ती है, जिसमें यूजर्स को अपना नाम, पता, मोबाइल, ई-मेल आदि दर्ज करना होता है। अनुमान के मुताबिक 18 लाख टिकटों की बुकिंग में आठ से दस लाख यूजर्स आईडी का इस्तेमाल किया गया। अब इनका डाटा भी हैकर्स के पास पहुंच गया है।
विज्ञापन


इजराइल या सीरिया से साइबर अटैक की आशंका
यूपी पुलिस के साइबर सलाहकार राहुल मिश्रा ने बताया कि इस तरह के पुराने कई मामलों की उन्होंने जांच की तो उसमें सामने आया कि साइबर अटैक इजराइल और सीरिया से हुआ है। इस तरह के साइबर अटैक में इन देशों के हैकर्स माहिर हैं। ऐसे में आशंका है कि निगम के सर्वर पर हुए साइबर हमले में भी इन दोनों में से किसी एक देश के साइबर अपराधियों का हाथ है। हालांकि, आईपी एड्रेस को ट्रेस करने के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी। राहुल ने बताया कंपनियों को हर छह महीने में साइबर सिक्योरिटी ऑडिट जरूर कराना चाहिए। ऑडिट समय पर न होने से साइबर अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed