फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sweaters will be distributed among students from 25 december

योगी सरकार ने लिया फैसला, पूर्व प्रधानमंत्री अटल के जन्मदिन से बंटेगा स्कूलों में स्वेटर

Wed, 13 Dec 2017 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 13 Dec 2017 11:44 AM IST
विज्ञापन
sweaters will be distributed among students from 25 december
अटल बिहारी वाजपेयी - फोटो : SELF
यूपी सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर 25 दिसंबर से स्कूलों में स्वेटर वितरण करने का फैसला किया है। इसके लिए सरकार ने स्वेटर खरीदने के लिए समय सीमा भी तय कर दी है। इसके तहत अब 23 दिसंबर तक स्वेटर खरीदने का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने परिषदीय स्कूलों में एक से आठ तक की क्लास में पढ़ने  वाले बच्चों को स्वेटर बांटने का फैसला किया था। इस पर बेसिक शिक्षा विभाग ने 25 अक्तूबर को ही निदेशक बेसिक शिक्षा को ‘जेम पोर्टल’ के जरिए स्वेटर खरीदने का निर्देश दिया था। इस आधार पर सभी जिलों में ‘पोर्टल’ पर विभाग का पंजीकरण कराने के बाद स्वेटर खरीदने के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई थीं, लेकिन एक ही क्वालिटी के स्वेटर के मूल्य में काफी अंतर की वजह से प्रक्रिया रद्द कर दी गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद, स्वेटर के मूल्य में एकरूपता लाने के लिए राज्य स्तर पर ही स्वेटर खरीदने का फैसला किया गया। 23 नवंबर को फिर स्वेटर खरीद की प्रक्रिया शुरू करते हुए निविदा आमंत्रित की गई, लेकिन इस बार भी पहले  से अधिक दर होने पर इस प्रक्रिया को भी रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वेटर बांटने का काम 30 दिन में कर लिया जाएगा पूरा

sweaters will be distributed among students from 25 december
डेमो
इसके बाद, ई-टेंडर से निविदा आमंत्रित करने का फैसला करते हुए नौ दिसंबर को फिर टेंडर डाला गया, जिसे 23 दिसंबर को खोला जाएगा। निदेशक बेसिक शिक्षा सवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि 25 दिसंबर से स्वेटर बांटने की कार्यवाही शुरू की जाएगी, जिसे 30 दिन में पूरा कर लिया जाएगा।

सूत्रों का कहना है कि स्वेटर की कीमत में अंतर की वजह से स्वेटर वितरण में भले ही विलंब हुआ हो, लेकिन इसकी एक कारण और भी बताया जा रहा है। वह यह कि भाजपा 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन बड़े जोश से मनाती है। इसलिए विभाग ने इस दिन से ही स्वेटर वितरण का कार्यक्रम तय किया है। हालांकि, इस संबंध में कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इसको एक बड़ी वजह जरूर माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed