फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   swati singh inspects naveen galla mandi on sitapur road.

शौचालय में टमाटर की दुकान देख मंत्री का पारा चढ़ा, गड़बड़ी पर सचिव की लगा दी क्लास

Wed, 08 Aug 2018 08:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 08 Aug 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
swati singh inspects naveen galla mandi on sitapur road.
नवीन गल्ला मंडी का निरीक्षण करती स्वाति सिंह। - फोटो : amar ujala

यूपी की राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाति सिंह बुधवार को सुबह विधायक नीराज बोरा के साथ अचानक सीतापुर रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी पहुंच गईं। जहां पर उन्हें भारी गड़बड़ी मिली। जिस पर वो भड़क उठीं और मंडी सचिव डी के वर्मा को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

विज्ञापन


मंडी में निरीक्षण के दौरान उन्हें शौचालय में टमाटर की दुकान दिखाई पड़ी। जिसे देखते ही उनका पारा चढ़ गया और उन्होंने सचिव को जमकर लताड़ा। मंडी में कई जगह भारी गड़बड़ी मिली। फल और सब्जी मंडी में व्यापारियों के पास पूरे पप्रत्र नहीं मिले तो कई जगह 300 की जगह सिर्फ 100 बोरी अनाज ही चढ़ा मिला। जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और सचिव डीके वर्मा से जवाब मांगा। जब सचिव कोई जवाब नहीं दे पाए तो उन्होंने जांच का आदेश देते हुए कहा कि गड़बड़ी पर किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


मंत्री ने मंडी में अनियमितता के साथ ही दुकानदारों की लापरवाही पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने दुकानदारों से छह आर और सात आर रशीद दिखाने को कहा तो वो कोई जवाब न दे सके। इस पर स्वाति सिंह ने उन्हें फटकारा और उनसे सख्ती से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री के अचानक निरीक्षण से मंडी में हड़कंप मच गया। स्वाति सिंह ने दुकानदारों को अपने दस्तावेज पूरे रखने और उनकी जानकारी रखने की हिदायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed