फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   swati singh becomes chief of BJP mahila morcha.

मायावती पर निशाना साधने वाली स्वाति सिंह बनी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष

Fri, 07 Oct 2016 08:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 07 Oct 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
swati singh becomes chief of BJP mahila morcha.
स्वाति सिंह व मायावती - फोटो : amar ujala

दयाशंकर प्रकरण में बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधने वाली पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इसके सा‌थ ही भाजपा ने अल्पसंख्यक मोर्चा व अनुसूचित जनजाति मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष की भी घोषणा कर दी।

विज्ञापन


यूपी भाजपा ने शुक्रवार शाम को इसकी घोषणा की। गौरतलब है कि स्वाति सिंह बसपा नेताओं द्वारा अपनी बेटी के बारे में बोले गए अभद्र शब्दों पर बसपा सुप्रीमो मायावती पर पलटवार को लेकर चर्चा में आईं थीं।
विज्ञापन


स्वाति पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की पत्नी हैं। दयाशंकर सिंह ने मायावती के खिलाफ अशोभनीय शब्दावली का प्रयोग किया था, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था। इसके बाद भाजपा ने दयाशंकर ‌सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष पद से हटा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दयाशंकर सिंह के जेल जाने के बाद बसपा के प्रदर्शन में दयाशंकर सिंह की पत्नी व बेटी के बारे में आ‌पत्तिजनक नारों का प्रयोग किया था, जिस पर स्वाति सिंह ने मायावती पर तीखा पलटवार किया था और चर्चा में आ गई थीं।

अल्पसंख्यक व अनुसूचित जनजाति के भी प्रदेश अध्यक्ष घो‌षित

swati singh becomes chief of BJP mahila morcha.

इसके अलावा भाजपा ने सांसद छोटे लाल खरवार को अनुसूचित जनजाति का प्रदेश अध्यक्ष बनाया। अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद को बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed