{"_id":"618bf763f5cd4d0edd007c85","slug":"swatantradev-said-sp-is-insulting-freedom-fighters-and-backwards-the-opposition-is-conspiring-to-spoil-social-harmony","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रदेव ने कहा, स्वतंत्रता सेनानियों और पिछड़ों को अपमान कर रही सपा, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश रच रहा विपक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रदेव ने कहा, स्वतंत्रता सेनानियों और पिछड़ों को अपमान कर रही सपा, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश रच रहा विपक्ष
Wed, 10 Nov 2021 10:16 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 10 Nov 2021 10:16 PM IST
सार
कहा कि प्रदेश का पिछड़ा वर्ग इस अपमान को भूलेगा नहीं, विस चुनाव में सपा को सबक सिखाएगा।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सपा के नेता द्वारा मोहम्मद अली जिन्ना का गुणगान कर न केवल स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया जा रहा है बल्कि उनकी तुलना सरदार वल्लभ भाई पटेल से कर देश के पिछड़े समाज का भी अपमान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का पिछड़ा वर्ग इस अपमान को भूलेगा नहीं, विस चुनाव में सपा को सबक सिखाएगा।
विज्ञापन
स्वतंत्रदेव ने बुधवार को लखनऊ में बयान जारी कर कहा कि पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने जिन्ना की तुलना लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल से की थी। अब वह जिन्ना को स्वतंत्रता संग्राम के अग्रिम पंक्ति के नेता बता रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश भूल गए हैं कि जिन्ना ने धर्म के आधार पर दल का गठन किया और भारत का विभाजन करा दिया। अखिलेश व उनके नेताओं को विभाजन की पीड़ा का भले ही एहसास न हो, लेकिन देशवासी अभी तक उस दंश को भूले नहीं हैं। जिन्ना के नाम की माला जपने वालों का इतिहास हमेशा से समाज को जाति, धर्म और मत के आधार पर बांटने का रहा है। स्वतंत्रदेव ने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्षी दलों के नेता इस तरह की बयानबाजी कर सामाजिक सौहार्द को खराब करने की साजिश रच रहे हैं, लेकिन जनता उनकी साजिश को सफल नहीं होने देगी।
विज्ञापन