फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Swatantra Dev targeted Akhilesh and said Dream merchants are attacking Election Commission to mislead

UP: 'सपनों के सौदागर गुमराह करने के लिए चुनाव आयोग पर कर रहे हमला...', स्वतंत्र देव ने अखिलेश पर साधा निशाना

Mon, 18 Aug 2025 10:07 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Aug 2025 10:07 AM IST
सार

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपनों के सौदागर गुमराह करने के लिए चुनाव आयोग पर हमला कर रहे हैं। अखिलेश लोकतंत्र के मसीहा नहीं, बल्कि सपा के गुंडाराज के वारिस हैं।

विज्ञापन
Swatantra Dev targeted Akhilesh and said Dream merchants are attacking Election Commission to mislead
अखिलेश यादव और स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि सोशल मीडिया वाले नेता लगातार हार से हताश हैं। कुर्सी खो चुके सपनों के सौदागर जनता को गुमराह करने के लिए चुनाव आयोग पर हमला कर रहे हैं। लोकतंत्र की दुहाई देने वाले अखिलेश यादव के दागदार शासन को अभी तक लोग भूले नहीं हैं।

विज्ञापन


जलशक्ति मंत्री ने चुनाव आयोग पर अखिलेश के आरोपों के जवाब पर पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश यादव लोकतंत्र के मसीहा नहीं, सपा के गुंडाराज के वारिस हैं। उन्हें लोकतंत्र की नहीं, कुर्सी की चिंता है। अब आयोग पर उंगली उठाकर अपनी डूबती नैया बचाना चाहते हैं। 

विज्ञापन

'सपा नेता की मौजूदगी में पुलिस पर हमला हुआ...'

आयोग पर अपनी हार का ठीकरा फोड़ दिखाना चाहते हैं कि वह जनता के नेता हैं, जबकि असलियत यह है कि वह जनता का भरोसा खो चुके हैं। सपा का इतिहास बूथ कैप्चरिंग, मतदाता सूची में हेरफेर और चुनावी हिंसा से भरा पड़ा है। वर्ष 2009 में मैनपुरी चुनाव के दौरान एक बड़े सपा नेता की मौजूदगी में पुलिस पर हमला हुआ, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर ये लोग सफेद झूठ परोसते हैं-स्वतंत्र देव सिंह

अखिलेश के आरोप झूठे और निराधार हैं। चुनाव आयोग की जांच में इसका कोई सबूत नहीं मिला। सपा चुनाव आयोग में अपनी बात नहीं रखती है। सुप्रीम कोर्ट ने भी चुनाव आयोग पर सवाल उठाने वालों को फटकारा है। सोशल मीडिया पर ये लोग सफेद झूठ परोसते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed