फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Swatantra Dev Singh says buldozer shuts the mouth of criminals.

UP Vidhan Parishad: 'बुलडोजर बोलता नहीं है, बोलती बंद करता है', यूपी विधान परिषद में नेता सदन स्वतंत्रदेव सिंह बोले

Sat, 28 May 2022 12:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 28 May 2022 12:53 PM IST
सार

यूपी सरकार के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि बुलडोजर से तकलीफ उन्हें होती है जो माफियाओं के हिमायती हैं। अब प्रदेश में कानून का राज है।

विज्ञापन
Swatantra Dev Singh says buldozer shuts the mouth of criminals.
यूपी विधान परिषद में नेता सदन और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी विधान परिषद में नेता सदन और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि बुलडोजर बोलता नहीं है, बोलती बंद करता है। बुलडोजर से तकलीफ उन्हें होती है जो माफिया के हिमायती हैं। सरकार की अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। वे विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा शासन में 2012 से 2017 के बीच 700 बड़े दंगे हुए। हर तीसरे दिन दंगा होता था। गाड़ियां चोरी करने वालों को सपा का संरक्षण होता था। कोसी कला से लेकर जवाहर बाग तक के दंगों को भुलाया नहीं जा सकता। जब मुजफ्फरनगर में दंगा हो रहा था उस समय अखिलेश यादव लखनऊ में शाम-ए-अवध का लुत्फ ले रहे थे। लेकिन योगी सरकार के पांच साल के कार्यकाल में एक भी दंगा नहीं हुआ। आज महिलाएं निडर होकर घर से निकलती हैं। लखनऊ में 12 बजे रात में भी लड़कियां रेस्टोरेंट से खाना खाकर अकेले चलती हैं। अब अतीक, मुख्तार और नाहिद जैसे माफिया पर भी कार्रवाई होती है।
विज्ञापन


अब ईद और दीवाली पर सभी को बराबर मिलती है बिजली
उन्होंने कहा कि बिजली का मुद्दा वे लोग उठा रहे हैं जिनके शासन में सिर्फ दो जिलों में ही 24 घंटे बिजली आती थी। क्योंकि ये जिले वीआईपी थे। 2017 के बाद योगी सरकार की नजर में प्रदेश के सभी 25 करोड़ लोग वीआईपी हो गए। अब सभी को बिना भेदभाव बिजली मिल रही है। सपा शासन में एक वर्ग विशेष के त्यौहारों पर बिजली दी जाती थी। हिंदुओं के त्योहारों पर बिजली नहीं आती थी। अब ईद और दीवाली दोनों त्यौहारों पर सभी को बराबर बिजली मिलती है। सरकार बड़े पैमाने पर टैबलेट और स्मार्ट फोन बांट रही है। इसमें धर्म, जाति और क्षेत्र नहीं देखा जा रहा है। सरकार ने किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया है। सरयू परियोजना जो 40 वर्ष से अटकी हुई थी उसे भाजपा सरकार ने पूरा किया और लाखों एकड़ जमीन सिंचित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्ता की लालच में नोएडा से मुंह फेरा
स्वतंत्रदेव ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि वे सीएम रहते हुए नोएडा सिर्फ इसलिए नहीं गए कि कहीं उनकी कुर्सी न चली जाए। योगी ने इस मिथक को भी तोड़ा उन्होंने कुर्सी की परवाह नहीं की, उन्होंने देश की जनता की परवाह की। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का जिक्र करते हुए नेता सदन ने कहा कि सपा नेता कहते हैं कि यह उनका प्रोजेक्ट था। लेकिन न जमीन का अधिग्रहण हुआ था और न ही अन्य औपचारिकताएं पूरी की गई थीं। लगता सपने में ही इन्होंने इसे पूरा कर दिया था। कल को यह कहेंगे कि राम मंदिर भी इन्होंने ही बनवाया था। सच तो यह है कि सपा ने एक भी योजना को पूरा नहीं किया।

ध्वनितमत से पारित हुआ धन्यवाद प्रस्ताव

विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित हो गया। सपा के अलावा सभी दलों ने धन्यवाद प्रस्ताव का समर्थन किया।

सरकार फर्जी आंकड़े पेश कर रही : नरेश
राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए सपा के नरेश उत्तम पटेल ने सरकार को घेरा। कहा, भाजपा आज भी गड़े मुर्दे उखाड़ने में लगी है। सरकार फर्जी आंकड़े पेश करती है। सच्चाई यह है कि सपा का वोट 7 प्रतिशत बढ़ा है। सपा जो कहती है वह करती है।

उन्होंने कहा कि पक्ष और विपक्ष से लोकतंत्र चलता है। सरकार के खिलाफ खबर लिखने वालों के खिलाफ मुकदमे कायम कर दिए जाते हैं। भाजपा शासन में हिटलरशाही की बू आती है। अभिभाषण के पक्ष में बोलते हुए भाजपा के महेंद्र सिंह ने योगी सरकार के कामों को गिनाते हुए कहा कि चारों तरफ उजाला है, सड़कें चमचमा रही हैं और किसान खुशहाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed