फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Swatantra Dev Singh said: What is not of Ram is of no use, opposition has put obstacles in the construction of

स्वतंत्र देव सिंह बोले: जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं, विपक्ष ने अटकाए राम मंदिर निर्माण में रोड़े

Thu, 09 May 2024 08:56 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अमेठी
अमर उजाला संवाद, अमेठी Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 09 May 2024 08:56 PM IST
सार

Swatantra Dev Singh: अमेठी और कौशांबी में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा नेता स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि विपक्ष के नेताओं ने राम के काम में रोड़े अटकाने का काम किया है। 

विज्ञापन
Swatantra Dev Singh said: What is not of Ram is of no use, opposition has put obstacles in the construction of
स्वतंत्र देव सिंह ने अमेठी और कौशांबी का दौरा किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हमारे बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि जो राम का नहीं वो किसी के काम का नहीं। अब जाकर ये समझ आया कि बड़े बुजुर्ग ये बात दरअसल वो उन इंडिया गठबंधन के नेताओं के लिए कहते थे जिन्होंने ना सिर्फ़ राम मंदिर की राह में रोड़े अटकाए बल्कि मंदिर के बाद प्रभु श्रीराम के दर्शन करने भी नहीं गये। यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को अपने चुनावी भाषण में ये बातें कहीं। उन्होंने उत्तरप्रदेश के कौशांबी और अमेठी में चुनावी सभाएं कीं। 

विज्ञापन


स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि राम मंदिर के बड़े निहितार्थ हैं। राम मंदिर बना है तो अब राम राज्य भी आएगा। लेकिन ये सब अपने आप नहीं होने वाला। मोदी जी तो दिन-रात राष्ट्र सेवा का कार्य कर रहे हैं, हमें अपने वोट डालकर और साथी वोटरों को बूथ तक पहुँचाने का कार्य करना है। श्री सिंह ने कहा कि गर्मी बहुत भयानक पड़ रही है, लेकिन ये गर्मी उस कष्ट का आगे कुछ नहीं है। सपा की सत्ता तो आपको याद ही होगी कैसे दिन रात गुंडागर्दी, महिलाओं से छेड़खानी, छिनौती होती थी। पुलिस अपराधियों के खिलाफ़ रिपोर्ट लिखने के बजाय आज़म ख़ान की भैंस ढूँढती थी।
विज्ञापन


उन्होंने मोदी सरकार के दस वर्ष के काम गिनाते हुए कहा कि लोगों के जीवन स्तर में बीते दस सालों में सुधार आया है। अपराध को खत्म करने का काम किया है जिससे लोग चैन की साँस ले पा रहे हैं। विकास के रास्ते पर हमारा भारत सरपट दौड़ रहा है। सिंह ने कहा कि हर वोटर को बूथ तक पहुँचने की ज़िम्मेदारी हमारे कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्षों पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनता ने कांग्रेस को नकारा

Swatantra Dev Singh said: What is not of Ram is of no use, opposition has put obstacles in the construction of
समर्थकों के साथ स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : अमर उजाला

अमेठी के संग्रामपुर ब्लॉक के अम्मरपुर बाजार में बृहस्पतिवार को भाजपा प्रत्याशी स्मृति जूबिन इरानी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व यूपी के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह पटेल ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। कहा कि समाज और जनता जनार्दन ने कांग्रेस को नकार दिया है। जनता विकास के नाम पर वोटिंग करने वाली है। 

सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि देश और राज्य के अंदर आज कानून का राज है। पहले बम फटते थे, आज बम नहीं फटते हैं। आज देश सुरक्षित है। आज गरीब लोग खुशहाल हैं। आजादी से लेकर अब तक जो समस्या थी, चाहे वह धारा 370 हो अथवा श्री राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, वह सभी बिना किसी घटना के सब सुरक्षित तरीके से संपन्न हो गई है। कांग्रेस क्या कहती है, यह लोगों ने 70 सालों तक देख लिया। कांग्रेस ने देश को लूटा है। भ्रष्टाचार किया है। आरक्षण का खेल किया है। गरीब, शोषित और वंचित लोगों पर कांग्रेस ने कभी ध्यान ही नहीं दिया। 

पूर्व की सपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में शाम पांच के बाद कोई निकाल नहीं सकता था, बिजली नहीं आती थी, अंधेरगर्दी थी। गुंडे सरकार चलाते थे। आज सुशासन है। आज लगता है कि 12 बजे रात को भी बेटी सुरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed