{"_id":"5d2045378ebc3e3cc279451c","slug":"swasthya-mahanideshalaya-clerk-suspended-for-corruption","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबादले के लिए एक लाख की रिश्वत मांग रहे स्वास्थ्य महानिदेशालय के बाबू का वीडियो वायरल, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबादले के लिए एक लाख की रिश्वत मांग रहे स्वास्थ्य महानिदेशालय के बाबू का वीडियो वायरल, निलंबित
Sat, 06 Jul 2019 12:22 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तबादले के बाद फार्मासिस्ट का जिला बदलने के लिए एक लाख रुपये की घूस मांगने के आरोप में स्वास्थ्य महानिदेशालय के प्रधान सहायक देवारी लाल (डी. लाल) को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद निदेशक प्रशासन (आईएएएस) पूजा पांडेय ने यह कार्रवाई की।
महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. पद्माकर सिंह ने कहा कि जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो में स्वास्थ्य महानिदेशालय के 4डी (2) सेक्शन में तैनात डी. लाल सोफे पर बैठकर एक व्यक्ति से बात करता दिख रहा है।
विज्ञापन
वह व्यक्ति अपनी पत्नी का तबादला होने के बाद उसका जिला बदलवाने के लिए पैरवी कर रहा है। इसके लिए डी. लाल एक लाख रुपये मांगता है और जिला बदलवाने का आश्वासन देता दिख रहा है।
विज्ञापन