{"_id":"5cb33017bdec2214541219cc","slug":"swaroop-kumari-bakshi-cremated-in-bhainsakund-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता बख्शी दीदी को बेटी ऊषा ने दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में मौजूद रहे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता बख्शी दीदी को बेटी ऊषा ने दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में मौजूद रहे कांग्रेसी
Sun, 14 Apr 2019 06:56 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 14 Apr 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
बख्शी दीदी को मुखाग्नि देतीं उनकी बेटी।
- फोटो : amar ujala
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व कांग्रेस की वरिष्ठ नेता स्वरूप कुमारी बख्शी का रविवार को लखनऊ के भैंसाकुंड में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी बेटी ऊषा मालवीय ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता समेत उनके समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
'बख्शी दीदी' के नाम से मशहूर स्वरूप कुमारी लंबे समय से बीमार थीं। उन्होंने लोहिया इंस्टीट्यूट में शनिवार रात 9.02 बजे अंतिम सांस ली।
लखनऊ में जन्मीं बख्शी दीदी 1929 में मात्र 10 साल की उम्र में कांग्रेस में शामिल हुई थीं और आजीवन कांग्रेस में रहीं। वे प्रदेश सरकार में एक बार राज्यमंत्री व तीन बार कैबिनेट मंत्री रहीं। आजादी के आंदोलन में वह जेल में भी रहीं।
विज्ञापन