फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Swami Vivekanand is a pillar of inspiration for youth even today

Lucknow News: युवाओं के लिए आज भी प्रेरणास्तंभ हैं स्वामी विवेकानंद

Thu, 02 Oct 2025 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Swami Vivekanand is a pillar of inspiration for youth even today
पुस्तक पर चर्चा करते डॉ. अनन्या अवस्थी और डॉ. निखिल यादव।
लखनऊ। स्वामी विवेकानंद का दर्शन आज भी युवाओं के लिए प्रासंगिक है। उनके अद्वैत और विश्व-बंधुत्व के सिद्धांत में दुनिया के मुद्दों के समाधान निहित हैं। ये आशय है डॉ. अनन्या अवस्थी और डॉ. निखिल यादव की किताब- लिविंग द विवेकानंद वे पर बृहस्पतिवार शाम को हुई चर्चा का।
विज्ञापन

इसका संचालन वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष शुक्ला ने किया। पद्मश्री लोकगायिका मालिनी अवस्थी व सीएम के सलाहकार अवनीश अवस्थी की पुत्री व पुस्तक की लेखिका डॉ. अनन्या अवस्थी पब्लिक हेल्थ विशेषज्ञ हैं। उन्होंने हारवर्ड विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है। लेखक व चिंतक डॉ. निखिल यादव भारत के पर्वतीय राज्यों के विवेकानंद केंद्रों का प्रभार देखते हैं।
विज्ञापन


डॉ. अनन्या ने कहा कि रोजमर्रा की जिंदगी में भी हम स्वामी विवेकानंद के दर्शन का व्यवहारिक इस्तेमाल कर सकते हैं। डॉ. निखिल ने किताब में लिखे विवेकानंद के जीवन के अनछुए पहलुओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उस दौर के महानतम वैज्ञानिक निकोला टेस्ला स्वामी विवेकानंद को खत लिखकर वैदांतिक सिद्धांतों के जरिये मैटर और इनर्जी पर गंभीर चर्चा किया करते थे। आगे चलकर आइंस्टीन ने यह काम किया।


डॉ. अनन्या ने किताब के हवाले से बताया कि स्वामी विवेकानंद के विचारों से गांधी, अंबेडकर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, टैगोर और जेआडी टाटा जैसी शख्सियतें बेहद प्रभावित थीं। गोमतीनगर स्थित यूनिवर्सल बुक स्टोर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, पद्मश्री मालिनी अवस्थी, चंद्र प्रकाश, गौरव, मानव, दुर्गेश उपाध्याय आदि थे।

पुस्तक पर चर्चा करते डॉ. अनन्या अवस्थी और डॉ. निखिल यादव।

पुस्तक पर चर्चा करते डॉ. अनन्या अवस्थी और डॉ. निखिल यादव।

पुस्तक पर चर्चा करते डॉ. अनन्या अवस्थी और डॉ. निखिल यादव।

पुस्तक पर चर्चा करते डॉ. अनन्या अवस्थी और डॉ. निखिल यादव।

पुस्तक पर चर्चा करते डॉ. अनन्या अवस्थी और डॉ. निखिल यादव।

पुस्तक पर चर्चा करते डॉ. अनन्या अवस्थी और डॉ. निखिल यादव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed