फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Swami Prasad Maurya supported Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad in Nagina

लोकसभा चुनाव: 'तहेदिल से शुक्रिया, भरोसा दिलाता हूं...', स्वामी प्रसाद मौर्य से समर्थन मिलने पर बोले चंद्रशेखर

Sat, 13 Apr 2024 02:30 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 13 Apr 2024 02:30 PM IST
सार

स्वामी प्रसाद मौर्य ने नगीना लोकसभा सीट से चंद्रशेखर आजाद को समर्थन देने घोषणा की है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने वीडिया जारी कर इसका एलान किया है। चंद्रशेखर आजाद ने धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं भरोसा दिलाता हूं कि नगीना की जनता का स्वाभिमान जीतेगा।

विज्ञापन
Swami Prasad Maurya supported Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad in Nagina
स्वामी प्रसाद मौर्य और चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने यूपी की नगीना लोकसभा सीट से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी और भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को समर्थन देने की घोषणा की है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने वीडिया जारी कर इसका एलान किया है। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर को जनता का अपार जनसमर्थन मिल रहा है।

विज्ञापन


स्वामी प्रसाद मौर्य ने वीडियो जारी करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि लोकसभा क्षेत्र संख्या-05, नगीना (सुरक्षित) से आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रत्याशी चंद्रशेखर आजाद को राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी समर्थन देती है। आजाद युवा, कर्मठ, जुझारू तथा सामाजिक न्याय के प्रति समर्पित एक क्रांतिकारी नेता हैं, जिन्हें नगीना लोकसभा की जनता के द्वारा अपार समर्थन भी मिल रहा है। अतः नगीना लोकसभा की सम्मानित जनता से उन्हे प्रचंड बहुमत के साथ जिताने की अपील करता हूं।
विज्ञापन


चंद्रशेखर आजाद ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बड़े भाई स्वामी प्रसाद मौर्य जी आपका इस साथ व समर्थन के लिए तहेदिल से शुक्रिया। विश्वास दिलाता हूं हारेगा अभिमान। जीतेगा नगीना की जनता का स्वाभिमान।'
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed