फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Swami Prasad Maurya speaks about his daughter on weeping on a manch.

UP: स्वामी प्रसाद ने बेटी को लगाई फटकार, बोले- संघमित्रा को ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए, टिकट कटने से रो पड़ी थीं

Wed, 03 Apr 2024 06:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 03 Apr 2024 06:10 PM IST
सार

स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी बेटी के व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि संघमित्रा को ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए। राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं।

विज्ञापन
Swami Prasad Maurya speaks about his daughter on weeping on a manch.
स्वामी प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के संस्थापक स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी बेटी संघमित्रा मौर्य को फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि संघमित्रा को ऐसी ओछी हरकत नहीं करनी चाहिए थी। पार्टी टिकट काटती है तो भी इस पर किसी को रोने का अधिकार नहीं है। मैं इस तरह की राजनीति को पसंद नहीं करता। उन्होंने कहा कि राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं।

विज्ञापन


बता दें संघमित्रा मौर्य बदायूं से सांसद हैं लेकिन इस बार भाजपा ने उनका टिकट काट कर दुर्विजय सिंह शाक्य को प्रत्याशी बनाया है। बदायूं में मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में वह मंच पर फूट-फूटकर रो पड़ी थीं। जिससे असहज स्थिति पैदा हो गई थी। इस पर स्वामी प्रसाद ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रामनगरी से अभी तक कोई महिला नहीं बन सकी है सांसद, अयोध्या मंडल की सीटों पर मिल चुकी है जीत
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रायबरेली के रण में वॉकओवर की नीति, लोकसभा का मोह छोड़कर सपा ने यहां के विधानसभा क्षेत्रों में जमाई पैठ


हालांकि, खुद संघमित्रा ने इसका खंडन किया है। उन्होंने कहा कि यह सही है कि मेरी आंखों में आंसू आ गए थे लेकिन इसका सियासी मतलब नहीं है। मेरे बगल में राज्यमंत्री गुलाब देवी थीं। वो मुझे राजा दशरथ की कहानी सुना रही थीं। कहानी सुनाते-सुनाते कुछ भावनात्मक पल आया, जिसकी वजह से आंसू आ गए थे। इसके अर्थ न निकाले जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed