फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Swami Prasad Maurya says BJP wants to destry the democracy in India.

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी: स्वामी प्रसाद बोले- भाजपा लोकतंत्र का गला घोंटने पर आमादा, जनता जवाब देगी

Fri, 22 Mar 2024 12:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 22 Mar 2024 12:21 PM IST
सार

स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा कि भाजपा देश में लोकतंत्र का गला घोंटने पर आमादा है। लोकसभा चुनाव में जनता उन्हें सत्ता से बाहर कर जरूर इसका जवाब देगी।

विज्ञापन
Swami Prasad Maurya says BJP wants to destry the democracy in India.
स्वामी प्रसाद मौर्य व अरविंद केजरीवाल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बृहस्पतिवार देर रात प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। इस पर विपक्ष के नेताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा देश में लोकतंत्र समाप्त कर देना चाहती है।

विज्ञापन


इस पर राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के संस्थापक स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मोदी सरकार ईडी, सीबीआई व इनकम टैक्स का दुरुपयोग कर विपक्षी पार्टी के नेताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमे व गिरफ्तारी का नंगा नाच कर लोकतंत्र का गला घोंटने पर अमादा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री, हेमंत सोरेन के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी जनता के विश्वास का अपमान है। सरकार कितना भी नंगा नाच क्यों न करे, देश की जनता इसको देख रही है, लोकसभा चुनाव में जनता मोदी सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाकर इसका जवाब जरूर देगी। उन्होंने कहा भाजपा हटाओ लोकतंत्र बचाओ।
 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि इस कदम के बाद भाजपा दोबारा सत्ता में वापस नहीं आने वाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed