{"_id":"64e8d6e91c4c79a2e70e6c53","slug":"swami-prasad-maurya-said-india-was-never-a-hindu-nation-in-history-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोले स्वामी प्रसाद मौर्य: भारत इतिहास में कभी भी हिंदू राष्ट्र नहीं था, भविष्य में हो भी नहीं सकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोले स्वामी प्रसाद मौर्य: भारत इतिहास में कभी भी हिंदू राष्ट्र नहीं था, भविष्य में हो भी नहीं सकता
Fri, 25 Aug 2023 09:59 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 25 Aug 2023 09:59 PM IST
सार
जूता कांड में राजभर के बयान पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि जब घटना करने वाले ने खुद को भाजपा का कार्यकर्ता बता दिया है तो कौन क्या कह रहा है, इस पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज तक भारत कभी हिंदू राष्ट्र था ही नहीं। जब आज तक भारत कभी हिंदू राष्ट्र नहीं था तो अब हिंदू राष्ट्र हो ही नहीं सकता। देश का संविधान पंथ निरपेक्ष विचारधारा पर आधारित है, जिसमें हिंदू-मुस्लिम-सिख-इसाई आपस में हैं सब भाई-भाई की बात को संस्कृति के रूप में मानते हैं और स्वीकारते भी हैं।
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय महासचिव शुक्रवार को जातीय जनगणना विषयक विचार गोष्ठी में भाग लेने आए थे और मीडिया से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र की बात करेंगे तो कोई क्यों खालिस्तान की मांग नहीं कर सकता। धर्म के नाम पर बांटने की बात दोहरा नहीं सकता। लंबी गुलामी के बाद आजादी मिली है, इसलिए देश को बांटने वालों की साजिश से सावधान रहना होगा। जूता कांड में राजभर के बयान पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि जब घटना करने वाले ने खुद को भाजपा का कार्यकर्ता बता दिया है तो कौन क्या कह रहा है, इस पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले जातीय जनगणना की बात और वादे किए जाते हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद मुकर जाते हैं। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने जातीय जनगणना की परंपरा को खत्म कर दिया है। यही वजह है कि पिछड़ों को राहत नहीं मिल पाती है। सपा सत्ता में आई तो जातीय जनगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन
सामाजिक न्याय के लिए जातीय जनगणना जरूरी
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए जातीय जनगणना जरूरी है। दलितों, पिछड़ों, वंचितों का हक मारने वाली भाजपा वादा करने के बाद भी जनगणना नहीं करा रही है। इस मुद्दे को गांव-गली तक ले जाएं, तभी जातीय जनगणना होगी। यही बीपी मंडल को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
स्वामी डॉ. लोहिया-अंबेडकर विचार मंच उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में शुक्रवार को फिरोज गांधी महाविद्यालय के इंदिरा गांधी सभागार में बीपी मंडल जयंती समारोह-2023 पर जातीय जनगणना विचार गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। गोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य डॉ. राम बहादुर वर्मा, संयोजन राजेश चंद्रा और संचालन जय चक्रवर्ती ने किया। रामसेवक वर्मा ने आभार जताया।
इस मौके पर पीएल पाल, गणेश प्रसाद मौर्य, शिवराम प्रजापति, राम सिंह यादव, रामे यादव, चंद्रराज पटेल, राजेंद्र प्रताप यादव, अतुल प्रधान, रज्जू खान, राहुल निर्मल, सुनील दत्त, राजवंत सिंह, सुनील यादव, अशोक प्रियदर्शी आदि मौजूद रहे।