{"_id":"63cfc07e0aecf315e54f56a8","slug":"swami-prasad-maurya-not-allowed-in-temple-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: स्वामी प्रसाद मौर्य का मंदिर में प्रवेश वर्जित, विवादित बयान के विरोध में लगाए गए पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: स्वामी प्रसाद मौर्य का मंदिर में प्रवेश वर्जित, विवादित बयान के विरोध में लगाए गए पोस्टर
Tue, 24 Jan 2023 04:56 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 24 Jan 2023 04:56 PM IST
सार
लखनऊ के लेटे हुए हनुमानजी मंदिर के बाहर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के मंदिर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के पोस्टर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रामचरितमानस पर विवादित बयान देने के बाद भाजपा व रामभक्तों के निशाने पर आए सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ लोगों का गुस्सा थम नहीं रहा है।
विज्ञापन
लखनऊ के पक्का पुल के पास स्थिति लेटे हुए हनुमान मंदिर के परिसर में स्वामी के जाने पर रोक लगा दी गई है। मंदिर के बाहर पोस्टर लगाकार विरोध जारी किया गया है। पोस्टर पर स्वामी की तस्वीर पर लाल निशान से क्रॉस किया गया है।
विज्ञापन
हालांकि, विवादित बयान देने के मामले में स्वामी प्रसाद के खिलाफ हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने रामचरितमानस पर आपत्तिजनक बयान देते हुए कुछ चौपाइयों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।
विज्ञापन
उनके इस बयान पर भाजपा ने सपा पर निशाना साधा है। सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने भी इसे मौर्य का निजी बयान बताकर मामले से पल्ला झाड़ने की कोशिश की है।
सपा के कई अन्य नेताओं ने भी उनके बयान से असहमति जताई है।