फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   swami prasad maurya gives controversial statement

अब मौर्या की फिसली जुबान, मोदी को कहा हैवान

Fri, 28 Feb 2014 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Fri, 28 Feb 2014 12:29 PM IST
विज्ञापन
swami prasad maurya gives controversial statement

कांग्रेस के मंत्री सलमान खुर्शीद के बाद अब यूपी विधानसभा में नेता विरोधी दल और बसपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी विवादित बयान दे डाला है।

विज्ञापन


मौर्या ने मोदी को ‘हैवान’ और सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को सियासी ‘भूखा भेड़िया’ कह दिया है।

मौर्या ने फर्रुखाबाद में कहा कि आम आदमी पार्टी न पिद्दी न पिद्दी का शोरबा जैसी है।

मौर्य शहर में लोकसभा उम्मीदवार ठाकुर जयवीर सिंह की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शिरकत करने आए थे।

नेकपुर में मीडिया से उन्होंने कहा कि मोदी और मुलायम के माथे पर दंगाें में कत्ल होने वालों के खून के दाग हैं।

मौर्या ने आरोप लगाया कि ये दोनों ही नेता लाशों पर सियासत कर प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। उन्होंने गोधरा कांड न रोक पाने का जिम्मेदार नरेंद्र मोदी को ठहराया।
विज्ञापन


मोदी के लिए बोले कि इंसानियत का कत्ल करने वाले इंसान नहीं हो सकते हैं। मोदी पीएम बने तो पूरा देश जल उठेगा।

उन्होंने कहा कि यूपी जल रहा है। सपा सरकार ने गुंडों, माफिया, मवालियों कों लूटने का लाइसेंस दे रखा है।

मौर्या ने आरोप लगाया कि सपा सरकार में पौने दो साल में 115 दंगे हो चुके हैं। आईबी रिपोर्ट के मुताबिक इनमें 14 बड़े दंगे हैं। मुजफ्फरनगर के हालात अब भी ठीक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 हजार से ज्यादा लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। आम आदमी पार्टी न पिद्दी न पिद्दी का शोरबा है। इस पार्टी का यूपी में कोई असर नहीं है। दिल्ली में भी सूपड़ा साफ होगा।


थर्ड फ्रंट उन राजनीतिक दलों की पैदाइश है, जिनका कोई वजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि बीएसपी सभी सूबों में चुनाव लड़ेगी। गठबंधन पर फैसला चुनाव के बाद होगा। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed