{"_id":"633a801f76986a1ed96d348f","slug":"swami-paramhanscharya-writes-letter-to-pm-narendra-modi-with-his-blood","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: परमहंसाचार्य ने खून से पत्र लिखकर पीएम मोदी को भेजा, बोले भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: परमहंसाचार्य ने खून से पत्र लिखकर पीएम मोदी को भेजा, बोले भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करें
Mon, 03 Oct 2022 11:54 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:54 AM IST
सार
जगद्गुरु परमहंसाचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से पत्र लिखकर भारत को हिंदूराष्ट्र घोषित करने की मांग की है। उन्होंने सभी हिंदुओं से भी हिंदू राष्ट्र के लिए आवाज बुलंद करने की मांग की है।
विज्ञापन
Paramhans
विस्तार
तपस्वी छावनी के पीठाधिपति जगद्गुरु परमहंसाचार्य ने अपने खून से पत्र लिखकर पीएम नरेंद्र मोदी को भेजा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सभी हिंदुओं से अपील है कि प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर हिंदू राष्ट्र की आवाज को बुलंद करें। उन्होंने चेतावनी भी दी है कि यदि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित नहीं किया गया तो 7 नवंबर 2023 से वे आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।
परमहंसाचार्य ने कहा कि दो अक्तूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है। इसलिए उनकी जयंती पर मैंने अपने खून से पत्र लिखकर पीएम नरेंद्र मोदी को भेजा है और भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन