{"_id":"65a3979e773551afac06c484","slug":"suspended-wfi-chief-and-bjp-mp-brij-bhushan-sharan-singh-threatened-to-kill-case-filed-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: निलंबित कुश्ती संघ के अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण को जान से मारने की धमकी, वाराणसी में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: निलंबित कुश्ती संघ के अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण को जान से मारने की धमकी, वाराणसी में मुकदमा दर्ज
Sun, 14 Jan 2024 01:43 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 14 Jan 2024 01:43 PM IST
सार
निलंबित भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन
संजय सिंह व बृजभूषण शरण सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
निलंबित भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू को फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई है। फोन करने वाले ने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की भी हत्या की धमकी संजय सिंह बबलू को दी है।
विज्ञापन
प्रकरण को लेकर वाराणसी के कबीर नगर, दुर्गाकुंड निवासी संजय सिंह बबलू की तहरीर के आधार पर भेलूपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें - हम सब ने ठाना है स्वच्छ अयोध्या बनाना है ....के नारों के बीच सीएम योगी ने लगाई झाड़ृ, उठाया कूड़ा, तस्वीरें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अमर उजाला पतंग महोत्सव Video: डिप्टी सीएम ने उड़ाई पतंग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हो रहा आयोजन, तस्वीरें
विज्ञापन
संजय सिंह बबलू ने पुलिस को बताया कि बीते 12 जनवरी की रात एक अनजान नंबर से उनके मोबाइल पर दो बार कॉल आई।
अनजान नंबर होने के कारण उन्होंने कॉल नहीं रिसीव की। 13 जनवरी को उसी नंबर से फिर फोन आने लगा। तीसरी बार में उन्होंने कॉल रिसीव कर पूछा कि क्या बात है? इस पर कॉल करने वाले ने कैसरगंज के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और उन्हें गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी।
इस पर उन्होंने डर के मारे फोन काट दिया। मगर, उस नंबर से लगातार फोन आ रहा है। इससे वह और उनका पूरा परिवार सहमा हुआ है।
संजय सिंह बबलू की तहरीर के आधार पर भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच सब इंस्पेक्टर अनुराग कुमार मिश्र को सौंपी गई है।