सीक्रेट नहीं होगी CM की 'सरप्राइज' विजिट!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनावों में मिली हार के बाद सीएम अखिलेश यादव गुड गवर्नेंस के लिए हर वो जुगत कर रहे हैं, जिससे उन्हें फायदा हो सकता है।
इसी सिलसिले में उन्होंने प्रदेश के किसी न किसी जिले में सरप्राइज विजिट का प्लान बनाया है।
असल में अखिलेश यादव चार जून को प्रदेश के किसी एक जिले में औचक निरीक्षण करने जाएंगे लेकिन उनकी विजिट से एक दिन पहले ही जिले का नाम घोषित कर दिया जाएगा।
ऐसे में अखिलेश का यह सरप्राइज विजिट सिर्फ नाम भर का ही माना जा रहा है।
2017 का विधानसभा चुनाव है नजर में
इस सरप्राइज विजिट के पीछे सीएम अखिलेश यादव 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए मजबूत 'जमीन' बनाने की तैयारी में हैं।
अखिलेश यादव अपने इस प्रयास से लोगों को यह संदेश देना चाहते हैं कि गुड गवर्नेंस ही उनकी प्राथमिकता है।
सीएम के इस दौरे से जनता दरबार भी प्रभावित होने की संभावना है। हालांकि पिछले छह महीने से ही जनता दरबार में अनियमितता देखी जा रही है।
अफसरों पर गिरेगी गाज
सीएम अखिलेश का मानना है कि लोकसभा चुनाव में जनकल्याण की योजनाओं का धरातल पर समय से न आना है हार की सबसे बड़ी वजह है, जिसके लिए अफसर जिम्मेदार हैं। अतः वह अब अफसरों के खिलाफ कड़ा रूख अपनाएंगे।
आम चुनाव के बाद हार की समीक्षा करते हुए पहले ही अखिलेश और मुलायम ने कई मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया है ऐसे में कहा जा रहा है कि अब अधिकारियों पर गाज गिर सकती है।
सपा नेतृत्व 10 जून को अफसरों के साथ बैठक कर हार के कारणों की समीक्षा करेगा।