फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Surgery finer than one millimetre will be possible in KGMU from next month

Lucknow News: केजीएमयू में अगले महीने से होगी एक मिलीमीटर से भी महीन सर्जरी

Mon, 21 Jul 2025 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Surgery finer than one millimetre will be possible in KGMU from next month
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में अगले महीने से एक मिलीमीटर से भी महीन सर्जरी हो सकेगी। यह संभव होगा सुपरमाइक्रोसर्जरी से। इसके लिए प्लास्टिक सर्जरी विभाग माइक्रोस्कोप खरीद रहा है। पांच करोड़ रुपये की कीमत वाला यह माइक्रोस्कोप अगले महीने विभाग को मिल जाएगा।
विज्ञापन

प्लास्टिक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार ने बताया कि प्लास्टिक सर्जरी में बेहद महीन सर्जर की जाती है। नंगी आंखों से ये सर्जरी संभव नहीं होती। इसलिए माइक्रोस्कोप की मदद ली जाती है। अभी तक संस्थान में अधिकतम डेढ़ से दो मिमी तक की महीन सर्जरी ही हो पाती थी। कई बार छोटे अंगों को दोबारा जोड़ने या फिर बेहद महीन सर्जरी करनी होती है। उस स्थिति में पुराने माइक्रोस्कोप काम नहीं करते। इसलिए सुपरमाइक्रोसर्जरी माइक्रोस्कोप का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था। इसे मंजूरी मिलने पर खरीद प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अगले महीने यह विभाग को मिल जाएगा।
विज्ञापन


कटे अंग और हाथीपांव की सर्जरी में उपयोगी
अंगुली या फिर शरीर का कोई अंग कट जाने पर उसे जोड़ने के लिए बेहद महीन नसों को जोड़ा जाता है। इसके लिए उच्च क्षमता के माइक्रोस्कोप की जरूरत होती है। सुपरमाइक्रोसर्जरी के माइक्रोस्कोप से यह काम आसानी से हो सकेगा। लिम्फेडेमा यानी हाथीपांव की सर्जरी में भी इससे आसानी होगी। हाथीपांव में शरीर का हिस्सा बेहद सूज जाता है। अंग में सूजन की वजह से वहां की नसें और महीन हो जाती हैं। ऐसी स्थिति में सर्जरी करना बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed