फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Suresh Tripathi from Prayagraj-Jhansi section and Hemraj candidate from Kanpur-Unnao

माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रत्याशी : प्रयागराज-झांसी खंड से सुरेश त्रिपाठी और कानपुर-उन्नाव से हेमराज उम्मीदवार

Tue, 27 Sep 2022 07:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 27 Sep 2022 07:47 PM IST
सार

दोनों नामों की घोषणा मंगलवार को पार्लियामेंट्री बोर्ड की संस्तुति पर की गई। संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी को पुन: एमएलसी प्रत्याशी बनाए जाने का प्रस्ताव प्रयागराज-झांसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के सभी 10 जिलों के अध्यक्ष व मंत्रियों ने किया था।

विज्ञापन
Suresh Tripathi from Prayagraj-Jhansi section and Hemraj candidate from Kanpur-Unnao
प्रयागराज-झांसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी सुरेश कुमार त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने विधान परिषद निर्वाचन 2023 के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। वर्तमान में विधान परिषद सदस्य सुरेश कुमार त्रिपाठी को प्रयागराज-झांसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से फिर प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं संघ के प्रदेशीय मंत्री हेमराज सिंह गौर को कानपुर-उन्नाव खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया गया है।

विज्ञापन


संघ के प्रदेशीय मंत्री व प्रवक्ता डॉ. आरपी मिश्र के अनुसार विधायक निवास राजेंद्र नगर में दोनों नामों की घोषणा मंगलवार को पार्लियामेंट्री बोर्ड की संस्तुति पर की गई। संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी को पुन: एमएलसी प्रत्याशी बनाए जाने का प्रस्ताव प्रयागराज-झांसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के सभी 10 जिलों के अध्यक्ष व मंत्रियों ने किया था। इस प्रस्ताव पर लोअर पार्लियामेंट्री बोर्ड की संस्तुति के बाद प्रदेश अध्यक्ष सुरेश त्रिपाठी को प्रत्याशी घोषित किया गया।
विज्ञापन


वहीं अपर पार्लियामेंट्री बोर्ड की संस्तुति पर कानपुर-उन्नाव खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिये संघ के प्रदेशीय मंत्री हेमराज सिंह गौर को प्रत्याशी घोषित किया गया। अपर पार्लियामेंट्री बोर्ड में अध्यक्ष के अलावा महामंत्री इंद्रासन सिंह व सदस्य सतीश कुमार शर्मा, अक्षय कुमार राय, श्रीकृष्ण यादव, रामानुज तिवारी, केदारनाथ दुबे, रमेश चंद्र शर्मा व जगदीश नारायण त्रिपाठी शामिल थे। संघ नेताओं ने शिक्षकों से एकजुट होकर संगठन के प्रत्याशियों के प़क्ष में मतदान की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed