फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   suresh khanna elected bjp leader of house in up

यूपी में उभरा एक और जमीनी भाजपा नेता

Fri, 18 Jul 2014 10:14 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 18 Jul 2014 10:14 AM IST
विज्ञापन
suresh khanna elected bjp leader of house in up

केंद्र में मोदी और शाह की ताजपोशी के बाद यूपी में भाजपा की रणनीति भी अब बदली-बदली सी नजर आ रही है। नेताओं के खास लोगों को गद्दी देने की जगह अब सियासत के दिग्गज और जमीनी मोहरों को ज्यादा तरजीह दी जा रही है।

विज्ञापन


यूपी में भाजपा को 73 सीटें जिताने वाले और संघ के पुराने और अनुभवी कार्यकर्ता सुनील बंसल को बीते दिनों महामंत्री संगठन के रूप में जिम्मेदारी दी गई थी।

अब यूपी के शाहजहांपुर से करीब सात बार से विधायक रह रहे सुरेश खन्ना को विधान मंडल में दल का नेता चुना गया है।

जुझारू और जमीनी माने जाते हैं खन्ना

suresh khanna elected bjp leader of house in up

सुरेश खन्ना की पहचान पार्टी के कुछ ऐसे नेताओं में होती है, जिनका हार से सामना नहीं होता। ये खन्ना की जमीनी और जुझारू कार्यशैली ही है कि वे लगातार 30 साल से भी ज्यादा वक्त से मुस्लिम बहुल सीट पर कब्जा जमाए हुए हैं।

शायद यही खूबी ही है, जिसकी वजह से पूर्व सदन में दल के नेता हुकुम सिंह के सांसद बनने के बाद खन्ना का चुनाव किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को भाजपा विधानमंडल दल की एक बैठक में खन्ना का निर्विरोध चुनाव किया गया। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, महामंत्री संगठन सुनील बंसल के साथ अन्य नेता भी मौजूद रहे। सदन में दल के नेता के रूप में खन्ना के नाम का ऐलान वरिष्ठ भाजपा नेता हृदय नारायण दीक्षित ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश महाना के पास था दायित्व

suresh khanna elected bjp leader of house in up
सुरेश खन्ना से पहले हुकुम सिंह की जगह कानपुर से भाजपा नेता सतीश महाना कार्यवाहक नेता सदन के तौर पर काम देख रहे थे।

दिलचस्प बात यह भी है कि सुरेश खन्ना भी प्रदेश अध्यक्ष की गुड बुक में गिने जाते हैं और प्रदेश अध्यक्ष के इलाके के करीब से ही आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed