फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   surching data of 1090 in case of girl suicide

छात्रा के खुदकुशी के मामले में खंगाला जा रहा 1090 का डाटा

Sun, 24 Jan 2021 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
surching data of 1090 in case of girl suicide
लखनऊ। छेड़छाड़ से तंग होकर बीकॉम की छात्रा मानसी गुप्ता ने शुक्रवार दोपहर को फांसी लगाकर जान दे दी थी। छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि शोहदे के खिलाफ तीन महीने पहले विमेन पावर लाइन 1090 में शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसकी जांच एसीपी अलीगंज को सौंपी गई थी। शनिवार को इस मामले से संबंधित डिटेल विमेन पावर लाइन से मांगी गई है।
विज्ञापन

एडीसीपी उत्तरी राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक, जानकीपुरम गार्डन निवासी मानसी गुप्ता (19) ने शुक्रवार को फांसी लगा ली। वह बीकॉम की छात्रा थी। ठेकेदार आदर्श मौर्या उर्फ शुभम उसे परेशान कर रहा था। पिता का आरोप था कि इसकी शिकायत 1090 वीमेन पावर लाइन में की थी। ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो शोहदे का दुस्साहस बढ़ गया था। परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एडीसीपी के मुताबिक वीमेन पावर लाइन द्वारा कार्यवाही न करने के आरोप की जांच एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह को सौंपी गई है। शनिवार को एसीपी ने वीमेन पावर लाइन के अधिकारियाें से संपर्क किया।
विज्ञापन

वहीं छात्रा के पिता से भी पूछताछ की जिसमें शिकायत करने की तारीख के बारे में पूछा गया। लेकिन छात्रा के पिता विजय गुप्ता कोई तारीख नहीं बता पा रहे हैं। ऐसे में अब तीन महीने का पूरा डाटा खंगाला जाएगा। जिसमें से उनकी शिकायत निकाली जाएगी। इसके बाद तय होगा कि कार्रवाई में विमेन पावर लाइन ने किसे जिम्मेदारी सौंपी थी। उसने कार्यवाही की या नहीं। इसकी जांच रिपोर्ट आने केबाद दोषी पाए गये पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed