{"_id":"ad76e0c2105c64dbd5fce284963e2112","slug":"surajkund-park-will-be-constructed-by-reliance","type":"story","status":"publish","title_hn":"LDA ने सूरजकुंड पार्क की जिम्मेदारी रिलायंस को दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LDA ने सूरजकुंड पार्क की जिम्मेदारी रिलायंस को दी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 06 May 2014 02:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के संसदीय काल में विकसित किए गए राजधानी के मशहूर सूरजकुंड पार्क को रख रखाव के लिए रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड को दिया जाएगा।
विज्ञापन
एलडीए में सोमवार देर शाम वीसी एमपी अग्रवाल ने बैठक की। इसमें तय हुआ कि सूरजकुंड समेत कुछ दूसरे पार्कों का सुंदरीकरण निजी कंपनी के जरिये करवाया जाए। वहीं इसे लेकर कर्मचारी यूनियन ने विरोध जताया है।
विज्ञापन
रिलायंस जियो इंफोकॉम का प्रदेश सरकार के साथ फोर जी नेटवर्क संचालन को लेकर एक एमओयू हुआ है।
इसमें लखनऊ के चार पार्क कंपनी को दिए जाने की तैयारी है। एलडीए के एक अधिकारी ने बताया कि इससे एलडीए को हर महीने करीब डेढ़ लाख रुपये की बचत होगी।
अन्य पार्क जिनका सुंदरीकरण कराया जाना है, उसमें नाबार्ड के पास स्थित बुद्ध पार्क और जोनल पार्क का विकल्प रखा गया।
वहीं एलडीए कर्मचारी यूनियन का कहना है कि तय शर्तों के मुताबिक चार पार्क रिलायंस को देने हैं।
सवाल यह है कि बदहाल की जगह विकसित पार्क क्यों दिए जा रहे हैं। यूनियन का कहना है कि, भविष्य में शहीद स्मारक के पार्क को भी निजी क्षेत्र में देने की तैयारी है।
विज्ञापन