{"_id":"58bd03f54f1c1b2647e7e624","slug":"supreme-court-says-gayatri-prajapati-should-go-through-investigation-as-per-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट ने दिया गायत्री को झटका, गिरफ्तारी पर रोक से इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुप्रीम कोर्ट ने दिया गायत्री को झटका, गिरफ्तारी पर रोक से इंकार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 06 Mar 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
गायत्री प्रजापति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने सपा के मंत्री गायत्री प्रजापति की गिरफ्तारी पर रोक की अर्जी ठुकरा दी है। बता दें कि गायत्री पर एक महिला के साथ सामूहिक दुषकर्म और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप है।
विज्ञापन
इस मामले को संज्ञान में लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस को गायत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था।
गायत्री प्रजापति फरार चल रहे हैं और उनकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। बता दें कि प्रजापति यूपी सरकार में परिवहन मंत्री हैं और अमेठी से सपा के प्रत्याशी।
विज्ञापन
गायत्री के देश छोड़कर भागने की आशंका को देखते हुए उनका पासपोर्ट भी रद्द कर दिया गया है।
वहीं यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने सीएम अखिलेश यादव को पत्र लिखकर अभी भी गैंगरेप के आरोपी गायत्री प्रजापति के मंत्री बने रहने पर जवाब मांगा है।