फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   supplementry budget

यूपी में लेखानुदान पास, न कोई राहत न नई योजना

Fri, 21 Feb 2014 01:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 21 Feb 2014 01:58 PM IST
विज्ञापन
supplementry budget

यूपी विधानसभा में शुक्रवार को पेश लेखानुदान में अखिलेश सरकार ने आम जनता को न कोई राहत दी न ही किसी नई योजना का ऐलान किया।

विज्ञापन


महज सात मिनट के बजट भाषण में उन्होंने चार महीने के कामकाज के लिए 800 अरब, 86 करोड़, 46 लाख, 36 हजार रुपये की व्यवस्था कर दी।

सदन से लेखानुदान को मंजूरी भी मिल गई। अंतरिम बजट में 5181.71 करोड़ रुपये के घाटे का अनुमान लगाया गया है।

सरकार का अनुमान है कि 2014-2015 में कुल 2,54,66.97 करोड़ की आय होगी। इसमें राजस्व मद से 2,15,846.70 करोड़ रुपये और 38,820.27 करोड़ रुपये पूंजीगत मद से आय का अनुमान है।

बजट में फिलहाल कुल 2,59,848.68 करोड़ रुपये का खर्च अनुमानित है। 36.70 करोड़ लाभ मिलने की उम्मीद भी जताई।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चार पेज का बजट भाषण पत्र पढ़ा।

सरकार के इस कामचलाऊ बजट पर विपक्षियों ने कहा कि जब कोई नई घोषणा नहीं करनी थी, तो फिर ऐसे बजट की जरूरत ही क्या थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed