फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Superintending Engineers of Banaras, Aligarh and Bareli suspended for carelessness.

UP: बनारस, अलीगढ़ तथा बरेली के अधीक्षण अभियंता निलंबित, दायित्व का निर्वहन करने में लापरवाही पर हुई कार्रवाई

Sun, 29 Sep 2024 06:49 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 29 Sep 2024 06:49 PM IST
सार

पावर कार्पोरेशन के अध्यक्ष खंडवार वाणिज्यिक और तकनीकी गतविधियों की जानकारी ले रहे थे। इस दौरान बरेली के अधीक्षण अभियंता अंबा प्रसाद, वाराणसी के अधीक्षण अभियंता वीपी कठेरिया और अलीगढ़ के अधीक्षण अभियंता आरके मिश्रा विभिन्न विषयों पर जवाब ही नहीं दे पाए।
 

विज्ञापन
Superintending Engineers of Banaras, Aligarh and Bareli suspended for carelessness.
पावर कार्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल - फोटो : amar ujala

विस्तार

बनारस, अलीगढ़ तथा बरेली शहरी खंड के अधीक्षण अभियंताओं को कार्य एवं दायित्वों में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। संबंधित प्रबंध निदेशकों को निर्देश दिया गया है कि अधीक्षण अभियंताओं की कार्यप्रणाली की भी निगरानी बढ़ाई जाए।

विज्ञापन


पावर कार्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल रविवार को खंडवार वाणिज्यिक और तकनीकी गतविधियों की जानकारी ले रहे थे। इस दौरान बरेली के अधीक्षण अभियंता अंबा प्रसाद, वाराणसी के अधीक्षण अभियंता वीपी कठेरिया और अलीगढ़ के अधीक्षण अभियंता आरके मिश्रा ने विभिन्न विषयों पर जवाब ही नहीं दिए। ऐसे में कार्पोरेशन अध्यक्ष ने तीनों अधीक्षण अभियंताओं को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया। देर शाम इन सभी को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में बारिश का कहर: अवध में उफनाई नदियां, 17 की मौत, मकान ढहने और बिजली गिरने से हुई मौतें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश के इस विभाग में रुका सात हजार से अधिक कर्मचारियों का वेतन, संपत्ति का ब्यौरा न देने पर हुआ सख्त फैसला


अध्यक्ष ने सभी प्रबंध निदेशकों को भी निर्देशित किया कि अन्य अधीक्षण अभियंताओं की कार्यप्रणाली देखी जाए। उन्होंने विद्युत राजस्व वसूली में वृद्धि करने के लिए कड़े निर्देश दिए। कहा कि जितनी बिजली आपूर्ति की जा रही है उसी हिसाब से बिल वसूली भी की जाए। अभी भी शटडाउन या विद्युत आपूर्ति बाधित होने की सूचना तत्काल उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का प्रयास किया जाए। संचार माध्यम से इसे सार्वजनिक किया जाए। यह भी बताया जाए कि कितनी देर में बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी।

उन्होंने केस्को, नोएडा सहित अन्य स्थानों से आए बिजली कटौती के प्रकरणों के बारे में भी संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों से जानकारी ली। अध्यक्ष ने निर्देशित किया कि निवेश मित्र एवं झटपट पोर्टल पर कोई भी प्रकरण लंबित न रखा जाए। इसकी हर दिन निगरानी की जाए। उपभोक्ता को आसानी से कनेक्शन दिया जाए। कनेक्शन देने के नाम पर कहीं भी वसूली की शिकायत मिली तो संबंधित कार्मिक के साथ ही खंड स्तरीय अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

अध्यक्ष ने कहा कि ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त कम हो इसके लिए लगातार रखरखाव और अनुरक्षण किया जाए। जहां कहीं भी ट्रांसफार्मर की क्षतिग्रस्तता कम नहीं हो रही है, वहां क्षमता वृद्धि की जाए। लाइन हानियों को कम करने के लिए विद्युत चोरी रोकी जाए। जहां बिजली चोरी होने की ज्यादा संभावना है, वहां फीडवार चिन्हांकन करें और अभियान चलाएं। बैठक में कर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार एवं सभी डिस्काम के प्रबंध निदेशक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed