फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   super luxury bus scania will run on ten routes

अब 40 से ज्यादा जिलों के लिए चलेगी सुपर लग्जरी बस

Fri, 05 Feb 2016 04:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 05 Feb 2016 04:38 PM IST
विज्ञापन
super luxury bus scania will run on ten routes

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की 1.25 करोड़ रुपये कीमत वाली सुपर लग्जरी बस होली पर यात्रियों का मजा दोगुना कर देंगी। लखनऊ से 20 स्कैनिया को चालने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन


यह स्कैनिया 40 से अधिक जिलों की जनता को सफर मुहैया कराएंगी। यह 45 से 49 सीटर होगी तथा निगम इसके किराये का प्रस्ताव अभी तैयार कर रहा है। होली से पहले स्कैनिया का शुभारंभ करने की कोशिश है।
विज्ञापन


परिवहन निगम एक-एक रूट पर दो-दो स्कैनिया चलाएगा। प्रदेश के बदायूं, शक्तिनगर, बागपत, अलीगढ़, भिनगा, देवरिया, हापुड़, बहराइच जैसे जिला एवं तहसील के लोगों को स्कैनिया में सफर करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कैनिया को चलाने का प्रस्ताव लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह ने तैयार किया। जिन्होंने बताया कि होली पर्व पर स्कैनिया के चलने से यात्रियों को आरामदेय सफर का एहसास होगा।

यहां से यहां चलेंगी बसें

super luxury bus scania will run on ten routes

खासतौर वाया कैसरबाग अड्डे से सीतापुर रोड से दिल्ली तक दो स्कैनिया को चलाया जाएगा, जिससे सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली,रामपुर, मुरादाबाद, हापुड़, गाजियाबाद के यात्रियों का आवागमन आसान हो सके। इसी प्रकार कैसरबाग अड्डे से सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, मेरठ, बागपत के बीच भी दो स्कैनिया को चलाया जाएगा। अधिकतर स्कैनिया सुबह और शाम को ही चलेगी।

लखनऊ से प्रमुख रूट
- सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, बदायूं
- कानपुर, औरैया, इटावा, मैनपुरी
- कानपुर, औरैया, इटावा, आगरा, जयपुर
- सुल्तानपुर, जौनपुर, वाराणसी
- वाराणसी,  शक्तिनगर
- कानपुर, कन्नौज, एटा, अलीगढ़
- बहराइच, भिनगा
- फैजाबाद, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया

परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक के. रवींद्र नायक ने कहा, परिवहन निगम सुपर लग्जरी बस स्कैनिया का संचालन करने जा रहा है। परिवहन निगम का प्रयास कि होली पर यह स्कैनिया बस चलने लगे। इसी महीने के अंत तक 12 स्कैनिया बसें आने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed